राशिफल

14 March 2024, Aaj Ka Rashifal: मेष समेत इन राशि वालों को मिलेगा करियर में लाभ, जानें सारी राशियों का हाल

14 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): मेष राशि वालें आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक बिजनेस में सफलता पा सकते हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

14 March 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): मेष राशि वालें आज के दिन आध्यात्मिक भावों से भरे रहेंगे। वहीं मिथुन राशि के जातक बिजनेस में सफलता पा सकते हैं। आज के दिन कर्क राशि के जातक काम में सफलता मिल सकती है। कन्या राशि के जातक को अपनी वाणी पर मधुरता रखें। धनु राशि के जातक को धन का लाभ हो सकता है। कुंभ राशि के जातक काम को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आइए जानते हैं सारी राशियों ता हाल।

मेष

राशि स्वामी मङ्गल व चन्द्रमा स्टूडेंट्स के लिए अनुकूल हैं। आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। बड़े भाई के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।

आज का उपाय -व्यावसायिक कार्यों में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग -लाल व पीला।

शुभ अंक -01 व 03

वृष

जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन की सम्भावना है।द्वादश गुरु अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल परिवार सङ्ग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय -गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -01 व 03

मिथुन

बुध व शुक्र का आशीर्वाद प्राप्त है। एकादश गुरु जॉब परिवर्तन को लेकर कई नवीन अवसरों को देने वाला दिवस है।न्यू बिजनेस डील सुंदर है। अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय -उड़द का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व हरा।

शुभ अंक -04 व 08

कर्क

जॉब में अभी मनचाही सफलता नहीं मिल रही है। बहुत जल्द बेहतर परिणाम पाएंगे। करियर के प्रगति में नया मोड़ आ सकता है।आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम ,सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे।

आज का उपाय -श्री सूक्तम का पाठ करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 03

सिंह

जॉब को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। करियर को और बेहतर करने के लिए टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें।प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।टीचर्स की एडवाइस लें।

आज का उपाय -उड़द का दान करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -03 व 06

कन्या

राशि स्वामी बुध व अष्टम गुरु महत्वपूर्ण बिजनेस काम निपटाते में सहायता करेंगे। जॉब में भी वर्क्स को टालें मत। आप वाणी के धनी व्यक्ति हैं। चन्द्रमा सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -भगवान शिव जी को बेलपत्र अर्पित करें।

शुभ रंग -हरा व नारंगी

शुभ अंक -01 व 02

तुला

राशि स्वामी शुक्र व भाग्य भाव के गुरु गोचर से आप लाभान्वित होंगे।बिजनेस में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे।स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर,लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।।

शुभ रंग -आसमानी व बैगनी।

शुभ अंक -04 व 06

वृश्चिक

धन का व्यय होगा। जॉब में उन्नति के लिए प्रयास करें। आपका आत्मविश्वास से मन भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -चीटियों को शक्कर देने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -03 व 08

धनु

पंचम गुरु से शिक्षा व जॉब में उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा।बिजनेस को और बेहतर करें,आप अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । इस कार्य को करने से स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -03 व 09

मकर

गुरु चतुर्थ है।व्यवसाय पहले से बेहतर करेंगे। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।चने के दाल का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

शुभ अंक -05 व 08

कुम्भ

व्यवसाय के लिए शुभ दिवस है। जॉब चेंज से परेशान रह सकते हैं। करियर को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। यात्रा कर सकते हैं।आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ सुख मध्यम होगा।

आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग -नीला व बैगनी।

शुभ अंक -02 व 09

मीन

द्वितीय गुरु करियर को नई दिशा दे सकते हैं। बैंकिंग जॉब में सफलता है। जॉब में आपके अधीनस्थ अधिकारी का बहुत योगदान रहेगा।कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है।लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे। मकान लेने का संयोग बन सकता है।

आज का उपाय -तिल व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -बैगनी व लाल।

शुभ अंक-01व03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article