14 January Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): विनायक चतुर्थी के दिन इन राशि वालों पर बप्पा की कृपा बरस सकती है। आज के दिन वृष राशि के जातकों को बिजनेस में लाभ हो सकता है। वहीं मिथुन राशि के जातकों को धार्मिक यात्रा पर जानें का मौका मिल सकता है। ग्रहों की चाल में तुला राशि के जातक को सेहत का लाभ मिल सकता है। वहीं मकर राशि के जातक दान पुण्य कर के लाभ कमा सकते हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
14 January Aaj Ka Rashifal
मेष
शुक्र तथा शनि व्यवसाय में लाभ देंगे । आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है,ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। फ़िल्म व टीवी से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं।लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। आज का उपाय -सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें।गाय को पालक खिलाइए।
शुभ रंग -नारंगी व लाल।
शुभ अंक -01 व 03
वृष
बिजनेस में विशेषकर रियल स्टेट,इंसोरेंस व फाइनेन्स फील्ड के जातक लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। राशि स्वामी शुक्र आईटी व मैनेजमेंट जॉब में सफलता देंगे। गुरु व चन्द्रमा शिक्षा को शुभ बनाएंगे। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। फेमिली में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।आज का उपाय -कम्बल दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद रंग शुभ है।
शुभ अंक -01 व 09
मिथुन
चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक यात्रा शुभ है।प्रेम जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।स्किन रोग की संभावना रहेगी। बड़े भाई के सहयोग से व्यवसाय में लाभ होगा।
आज का उपाय -तिल का दान करें।पिता का आर्शीवाद लें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -06 व 07
कर्क
आज का दिन व्यवसाय में सफलता का है। बिजनेस को लेकर तनाव रह सकता है। आईटी ,टीचिंग व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। शुभ यात्रा का संयोग है।कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें, रुका कार्य पूर्ण होगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -सफेद व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 03
सिंह
अभी सूर्य पंचम हुए हैं। चन्द्रमा व सूर्य गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। अपराजिता का पेड़ लगाएं।स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में तनाव सम्भावित है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग-लाल व पीला।
शुभ अंक -01 व 09
कन्या
चतुर्थ सूर्य परिवार में किसी नवीन कार्य के शुभारंभ में सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। वृष का शुक्र बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ सम्भव है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ सुंदर होगी।
आज का उपाय -श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -04 व 08
तुला
राशि स्वामी शुक्र जॉब में दायित्व परिवर्तन को लेकर सहायक रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें । जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पिता के सपोर्ट से घर क्रय करने का सुंदर संयोग बहुत जल्द बन सकता है । प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
आज का उपाय -अन्न व वस्त्र का दान लाभदायी रहेगा।
शुभ रंग -नीला व हरा।
शुभ अंक -05 व 06
वृश्चिक
आज राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। परिवार संग शुभ यात्रा के संयोग बन सकते हैं। प्रेम जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। हेल्थ बेहतर होगा।
आज का उपाय -हनुमानबाहुक का पाठ लाभदायक है। तिल व गुड़ दान करें।
शुभ अंक -02 व 04
धनु
आज इस राशि के सूर्य राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। मित्रों संग यात्रा शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में बहुत ज्यादा बहस से बचें।
आज का उपाय -उड़द का दान करें व गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -04 व 09
मकर
शनि व बुध लाभ देंगे। शनि कुंभ राशि में व यह राशि साढ़े साती में है। चन्द्र व बुध गोचर से बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ हो सकता है।पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। असत्य व ज्यादा बहस से दूर रहें। लव लाइफ में तनाव हो सकता है।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। कम्बल दान करना पुण्यदायी है।
शुभ अंक -05 व 08
कुंभ
शुक्र तथा बुध वाणी से सफल करेंगे। आज जॉब में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें । न्यू बिजनेस डील शुभ है। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। लव लाइफ अब विवाह की तरफ जा रही है। श्वांस के रोगी सतर्क रहें।
आज का उपाय -तिल व गुड़ का दान करें।पिता का चरण स्पर्श करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -06 व 08
मीन
दशम सूर्य व्यवसायिक उन्नति को मार्ग देगे।शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्र धार्मिक पुस्तकों का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा होगी।
आज का उपाय -ऊनी वस्त्रों का दान करें।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
