राशिफल

13 March 2024, Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों को मिल सकता है करियर में लाभ, जानें सारी राशियों का हाल

13 March 2024, Aaj Ka Rashifal(आज का राशिफल): मेष राशि के जातक को काम में थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक बिजनेस को लेकर परेशान होंगे। ऐसे मेंआइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

Image

Aaj ka Rashifal

13 March 2024, Aaj Ka Rashifal(आज का राशिफल): आज के दिन मेष राशि के जातक को काम में थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक बिजनेस को लेकर परेशान होंगे। कर्क राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। कन्या राशि के जातक मेहनत सफल हो सकते हैं। आज के दिन धनु राशि के जातक का रुका हुआ धन वापस हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।

मेष

आज व्यवसाय सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। जॉब में प्रोमोशन में भी कुछ रुकावटें हैं। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।क्रोध से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग --पीला व लाल।

आज का शुभ अंक -01 व 09

वृष

न्यू बिज़नेस डील का प्रयास करें। करियर में अपने ही वर्क पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर संयम रखें।बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। धन के ज्यादा व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें।

आज का उपाय --गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग -आसमानी व हरा।

आज का शुभ अंक 06 व 08

मिथुन

बिज़नेस में स्ट्रगल है। आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। यदि आप शेयर के स्टील,मोटर सेक्टर,फ़ूड सेक्टर या बैंकिंग में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना बेहतर रहेगा।तिल का दान करें।

शुभ रंग --हरा व सफेद ।

आज का शुभ अंक --05 व 07

कर्क

राशि स्वामी चन्द्रमा मन का कारक ग्रह है। आत्मबल मजबूत करें। बिजनेस में सफलता अब मिल रही है। जॉब में अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय--भगवान कृष्ण जी की उपासना जरूरी है।श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग --सफेद व लाल ।

आज का शुभ अंक --01व 02

सिंह

व्यवसाय में संघर्ष के बाद सफलता मिलेगी। सूर्य व मङ्गल आत्मबल को मजबूत करते हैं। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान कृष्ण का दर्शन करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए स्थितिप्रज्ञता लाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय -सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

आज का शुभ अंक -05 व 08

कन्या

आर्थिक स्थिती को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। योजनाओं को समय पर सही दिशा दें। मेहनत ही आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा। आज का उपाय -- शिवलिंग पर गन्ने का रस व गंगाजल अर्पित करें। उड़द का दान उचित है।

शुभ रंग --हरा व सफेद।

शुभ अंक -06 व 09

तुला

शुक्र आईटी व बैंकिंग जॉब में लाभान्वित करेंगे। आपकी मित्रों सङ्ग धार्मिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस को लेकर ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहेगा।

आज का उपाय -शिव मंदिर में शिवलिंग का दूध व जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। तिल व चावल का दान करें।

शुभ अंक -05 व 08।

आज का शुभ रंग --बैगनी व सफेद

वृश्चिक

मंगल व चन्द्रमा का शुभ गोचर आत्मबल तथा मन को स्ट्रांग करेगा। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। संतान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।पिता का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा का सात पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग --,लाल व पीला।

शुभ अंक -04 व 05

धनु

रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। बिज़नेस को और बेहतर करें। जॉब को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। बिजनेस में लाभ है।

आज का उपाय --श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें व सप्त अन्न का दान करें।

शुभ अंक -05 व 09आज का

शुभ रंग नारंगी व सफेद

मकर

आईटी व मैनेजमेंट फील्ड के स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी; एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। हेल्थ बेहतर होना सम्भावित है।

आज का उपाय --भगवान सूर्य जी की उपासना आपकी सहायता करेगी।पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग- हरा व नीला ।

शुभ अंक -02 व 04

कुम्भ

आप व्यवसाय में सफलता को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। करियर में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टडी में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है । घरेलू विवाद हो सकता है। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि अचानक धार्मिक यात्रा का संयोग बना सकता है।

आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -05 व 06

मीन

बिजनेसमैन सफल रहेंगे। आईटी व बैंकिंग के जातक जॉब परिवर्तन के विचार में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में सायंकाल यात्रा संभावित है। हेल्थ सुख मध्यम रहेगा।

आज का उपाय --हनुमान बाहुक के सम्पूर्ण पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा। तिल का दान करें।

शुभ रंग --नारंगी व आसमानी।

आज का शुभ अंक --02 व 03

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article