राशिफल

13 January 2024 Rashifal: लोहड़ी के दिन इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, मां लक्ष्मी की खूब बरसेगी कृपा, घर आएगा पैसा

13 January 2024, (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal: खुशियों का त्योहार लोहड़ी कई राशि वालों की जिंदगी में मिठास लेकर आया है। आज के राशिफल से जानिए इन लकी राशियों के बारे में।

Image

13 January 2024 Rashifal

13 January 2024, (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal: आज लोहड़ी (Lohri 2024) है। ये त्योहार खुशियों का प्रतीक माना जाता है। ज्योतिष की मानें तो ये लोहड़ी कई राशियों के लिए खास रहने वाली है। मेष, वृषभ, मिथुन समेत कई राशियों के लोग आज जमकर पैसा कमाएंगे। आर्थिक स्थिति काफी बेहतर रहेगी। वहीं कुछ राशि के लोगों को आज सतर्क रहना होगा। अब जानिए मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।

आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)

एकादश स्थान के शनि बिजनेस में लाभ देंगे। आज आपका मन आध्यात्मिक रहेगा। जॉब में परफार्मेंस सुखद है। छात्र अपने कार्यों से लाभान्वित होंगे। मंगल गोचर जमीन क्रय करने के लिए शुभ है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव रह सकता है। आज का उपाय - घर में तुलसी का पेड़ लगाएं। श्री विष्णु उपासना करें।

शुभ रंग - लाल व पीला।

शुभ अंक -03 व 09

आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabha Rashifal)

आज का दिन गुरु व चन्द्रमा करियर को शुभ बनाएंगे। गुरु मेष के मङ्गलमय शिक्षा प्रदान करेंगे। परिवार सहित यात्रा का संयोग बन सकता है। न्यू बिजनेस डील धन प्रदान करेंगे। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।

आज का उपाय - श्री सूक्त का पाठ करें। कम्बल दान करें।

आज का शुभ रंग - हरा व आसमानी रंग शुभ है।

शुभ अंक -05 व 07

आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)

चन्द्रमा व शुक्र बिजनेस में आर्थिक लाभ दे सकते हैं। बैंकिंग व मीडिया से सम्बद्ध जॉब वाले जातक जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। प्रेम भरा जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ तथा तिल व कम्बल का दान करें।

शुभ अंक -05 व 07।

शुभ रंग -हरा व बैगनी

आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)

आज का दिन जॉब व बिजनेस में सफलता का दिवस है। छात्र करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। आईटी व टीचिंग फील्ड से जुड़े लोग सफल रहेंगे। व्यवसाय में कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। पॉलिटिक्स से सम्बद्ध लोग वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ बहुत ही बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -सफेद व लाल।

शुभ अंक -02 व 09

आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)

सूर्य-चन्द्रमा व शुक्र गोचर आज आपको आर्थिक सफलता देगा। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। बिजनेस में नवीन कार्य की तरफ बढ़ेंगे। लव लाइफ में असत्य व संशय का स्थान नहीं होता। पॉलिटिकल प्रोग्रेस तय है।

आज का उपाय -श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का 03 बार पाठ करें व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग -लाल व नारंगी।

शुभ अंक -05 व 06

आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)

चन्द्रमा तथा गुरु करियर के लिए शुभ हैं। पॉलिटिक्स में उन्नति से प्रसन्नता होगी। रुका धन मिल सकता है। माता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ में रियल स्टेट से लाभ सम्भव है। जॉब में आपसे बड़े अधिकारी सहयोग करेंगे।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करते रहें। धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ अंक -06 व 07।

शुभ रंग -हरा व बैगनी

आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)

छात्रों के करियर में प्रगति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। वे अपने परफार्मेंस से संतुष्ट रहेंगे। आर्थिक सुख के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। आज मेष व कर्क राशि के मित्रों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। बिजनेस में कोई नवीन कार्य आरम्भ होगा।

आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ तथा कम्बल व तिल का दान लाभदायी रहेगा।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -04 व 07

आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrischika Rashifal)

गुरु करियर में प्रगति दे रहे हैं। व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। खूबसूरत ज्वेलरी क्रय करने के संकेत हैं। व्यवसाय में थोड़ा संघर्ष करना होगा। लव लाइफ में सायंकाल सुखद यात्रा के संकेत हैं।

आज का उपाय -भगवान शिव जी की पूजा करें। बेल का पेड़ लगाएं।

शुभ रंग -नारंगी व पीला।

शुभ अंक -03 व 09

आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)

बहुत दिनों से रुके कार्य को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। शिक्षा में संघर्ष के संकेत हैं। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। संतान के करियर को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस डील में पार्टरशिप पर ध्यान दें।

आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ तथा फलों का दान करें। कम्बल व तिल के लड्ड़ू का दान पुण्यदायक है।

शुभ रंग -पीला व हरा।

शुभ अंक-03 व 09

आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)

बिजनेस कार्यों में लाभ मिल सकता है। बड़े भाई से लाभ मिलेगा। परिवार सहित शुभ यात्रा का संयोग है। धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख में जो लोग स्नोफीलिया या साइनस के मरीज हैं, वह सावधानी बरतेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय - कम्बल का दान करें। पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग - आसमानी व सफेद।

शुभ अंक -06 व 07

आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)

छात्र सफल रहेंगे। शिक्षा में सफलता व कार्य बाधा मुक्ति के लिए मेहनत करें व माता-पिता का आशीर्वाद लें। आज चान्स बेहतर है लेकिन जॉब परिवर्तन से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। बीपी व शुगर के पेशेन्ट सावधानी बरतें।

आज का उपाय -ऊनी वस्त्रों का दान करें। भगवान विष्णु जी की उपासना करें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -04 व 06

आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)

आज इस राशि से द्वादस शनि तथा द्वितीय स्थित गुरु रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। जॉब में प्रगति व बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। घर पर सपरिवार धार्मिक अनुष्ठान से आनन्द में रहेंगे। स्वास्थ्य पहले से बहुत बेहतर रहेगा। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का लुत्फ उठाएंगे।

आज का उपाय -श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

शुभ रंग -पीला व नारंगी।

शुभ अंक -01 व 02

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article