12 January 2024, (आज का राशिफल) Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को बिजनेस में लाभ मिलेगा। वहीं वृषभ राशि वालों के करियर के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। बैंकिंग नौकरी वालों को सफलता मिलेगी। मिथुन राशि वालों का प्रेम जीवन सुखद रहेगा। कर्क वालों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सिंह वालों को स्वास्थ्य सुख मिलेगा। जानिए सभी राशियों का विस्तृत दैनिक राशिफल यहां।
आज का मेष राशिफल (Aaj Ka Mesh Rashifal)
व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी। आज आपका मन बहुत विचलित रह सकता है, ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। फ़िल्म व मीडिया से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।
आज का उपाय -सूर्य के द्रव्य गुड़ व गेंहू का दान करें। गाय को पालक खिलाइए।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Vrishabha Rashifal)
छात्र लाभान्वित होंगे। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। शनि कर्म भाव में हैं। छात्र करियर बनाएंगे। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी हैं लेकिन कुम्भ के शनि गोचर के कारण जॉब में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद रंग शुभ है।
शुभ अंक -05 व 07
आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Mithun Rashifal)
चन्द्रमा स्वास्थ्य सुख में प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन सम्बन्धी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी भी बिजनेस पार्टनरशिप को करने से पहले विचार कर लें।
आज का उपाय - तिल का दान करें। पिता का आर्शीवाद लें।
शुभ रंग -हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 07
आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Kark Rashifal)
आज का दिन व्यवसाय में प्रोग्रेस का है। आईटी, टीचिंग व बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। युवा लव लाइफ में सफल रहेंगे। कफ व श्वांस के रोग परेशान कर सकते हैं।
आज का उपाय -शिव उपासना करें। ऊनी वस्त्रों का दान श्रेयस्कर है।
शुभ रंग -पीला व लाल।
शुभ अंक -01 व 03
आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Singh Rashifal)
अभी सूर्य पंचम हुए हैं। पंचम संतान व शिक्षा का स्थान है। आपको करियर व जॉब में सफलता देगा। अपराजिता का पेड़ लगाएं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। ऑफिस में आपका कार्य सराहा जाएगा। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व कम्बल का दान करें।
शुभ रंग -नारंगी व सफेद।
शुभ अंक -04 व 06
आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Kanya Rashifal)
चतुर्थ सूर्य घर के निर्माण में सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र फ़िल्म व बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। गुरु का आशीर्वाद छात्रों को मिलेगा। आर्थिक लाभ सम्भव है। स्किन का ख्याल रखें।
आज का उपाय -श्री गणेश जी की पूजा करते रहें। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -हरा व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 06
आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Tula Rashifal)
राशि स्वामी शुक्र अनुकूल हैं। जॉब में दायित्व परिवर्तन को लेकर प्रसन्न रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि के लिए हनुमान बाहुक का पाठ करें। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। उदर विकार सम्भावित है। वाहन क्रय करने का विचार बनेगा।
आज का उपाय -अन्न व वस्त्र का दान लाभदायी रहेगा। हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग -नीला व आसमानी।
शुभ अंक -04 व 06
आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Vrischika Rashifal)
आज राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। करियर में नवीन अवसरों के लिए दिवस शुभ है। जॉब परिवर्तन के विचार का त्याग करें। प्रेम जीवन में विश्वास को कायम रखें। वाहन क्रय करने के संकेत हैं।
आज का उपाय -भगवान गोविंद जी की पूजा करें। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। हनुमानबाहुक का पाठ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।
शुभ रंग -नारंगी व हरा।
शुभ अंक -05 व 07
आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Dhanu Rashifal)
आज इस राशि का सूर्य प्रशासनिक अधिकारियों व राजनीतिज्ञों के लिए शुभ है। जॉब में प्रमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ को विवाह में बदलने का समय आ गया है।
आज का उपाय - उड़द का दान करें व गुरु का आशीर्वाद लें।
शुभ रंग -पीला व बैगनी।
शुभ अंक-02 व 09
आज का मकर राशिफल (Aaj Ka Makar Rashifal)
द्वादश सूर्य लाभ देंगे। द्वितीय शनि बिजनेस के लिए शुभ हैं। चन्द्र व बुध गोचर से बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ हो सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। मित्रों संग धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। लव लाइफ में तनाव हो सकता है। कफ जनित रोगों से परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय - सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।
शुभ रंग - हरा व बैगनी।
शुभ अंक - 04 व 06
आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Kumbh Rashifal)
एकादश स्थान पर सूर्य बिजनेस व जॉब में सफल करेंगे। आज जॉब में पद परिवर्तन के लिए प्रयास करें। छात्रों के लिए दिवस शुभ है। परिवार से सम्बंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। बीपी व शुगर के पेशेन्ट सावधानी बरतें।
आज का उपाय - तिल व गुड़ का दान करें। शमी का पेड़ लगाएं।
शुभ रंग - नीला व हरा।
शुभ अंक -07 व 08
आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Meen Rashifal)
दशम सूर्य व्यवसायिक उन्नति को मार्ग देगे। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से द्वितीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। धार्मिक पुस्तकों का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे।
आज का उपाय - कम्बल का दान करें। पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग - पीला व नारंगी।
शुभ अंक - 02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
