11 April 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): नवरात्रि का तीसरा दिन चंद्रघंटा मां को समर्पित होता है। इस दिन मेष राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। कर्क राशि के जातक को मनचाहा करियर मिल सकता है। सिंह राशि के जातक को नौकरी में तरक्की मिल सकती है। वहीं कुंभ राशि के जातक को सेहत का ख्याल रखना होगा। मीन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कैसा होगा राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल।
मेष
राशि स्वामी मङ्गल व चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल हैं। चन्द्रमा धर्म का कारक ग्रह है। आपका मन आध्यात्मिक भावों से भरा रहेगा। व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। कर्क व सिंह राशि के मित्रों के सहयोग से कई बिजनेस कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।
आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए हितकर रहेगा। असत्य से बचने का प्रयास करें।
शुभ रंग -लाल व पीला।
शुभ अंक -02 व 09
वृष
व्यवसाय में परिवर्तन या न्यू डील की सम्भावना है। द्वादश गुरु धार्मिक यात्रा के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है।सायंकाल परिवार सङ्ग यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । मन की एकाग्रता के लिए योग व ध्यान करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है।क्रोध पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग -सफेद व आसमानी।
शुभ अंक -02 व 09
मिथुन
शनि व शुक्र का आशीर्वाद आपको प्राप्त है। मेष का गुरु व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। न्यू बिजनेस डील सुंदर है। जॉब में पद परिवर्तन का अवसर हाथ से जाने मत दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। ज्यादा यात्रा को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।
आज का उपाय -उड़द का दान करें।
शुभ रंग -बैगनी व आसमानी।
शुभ अंक -06 व 07
कर्क
स्टूडेंट्स को करियर में अभी मनचाही सफलता नहीं मिल रही है। बिज़नेस में भी बहुत जल्द बेहतर परिणाम पाएंगे।कॅरियर के प्रगति में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। युवा उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09
सिंह
जॉब में प्रोन्नति को लेकर खुश रहेंगे। मेष राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। प्रेमी संग कहीं घूमने जाएं। समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मित्रों की एडवाइस लें।
आज का उपाय -उड़द व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 07
कन्या
बिजनेस ग्रोथ से खुश रहेंगे। राशि स्वामी बुध सहायता करेंगे। जॉब में भी वर्क्स को टालें मत।आप वाणी के धनी व्यक्ति हैं। चन्द्रमा सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -भगवान शिव जी को बेलपत्र व गंगा जल अर्पित करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी
शुभ अंक -03 व 09
तुला
नवम भाव के गुरु गोचर से आप लाभान्वित होंगे। जॉब में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे।स्टूडेंट्स की स्टडी लाइफ सुंदर,लर्निंग टेंडेंसी व अट्रैक्टिव रहेगी। आज परिवार कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें।।
शुभ रंग -आसमानी व बैगनी।
शुभ अंक -05 व 08
वृश्चिक
धन का आगमन होगा।व्यवसाय में उन्नति के लिए प्रयास करें। छात्र उन्नति करेंगे उनका मन आत्मबल से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय -चीटियों को शक्कर देने से बिगड़े कार्य बनते हैं।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -04 व 06
धनु
पंचम गुरु शुभ है। जॉब में उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब वर्क को और बेहतर करें,आप अपने टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे । स्वास्थ्य सुख के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -01 व 02
मकर
कल्याणकारी गुरु चतुर्थ शुभ हैं। जॉब वर्क पहले से बेहतर करेंगे।। नए कार्य से व्यवसाय को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें। लव लाइफ बेहतर रहेगा।
आज का उपाय --भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग --सफेद व हरा।
शुभ अंक -06 व 07
कुम्भ
जॉब परिवर्तन का विचार चल रहा है। बिजनेस के लिए शुभ दिवस है। कार्यों के दबाव से परेशान रह सकते हैं। करियर को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। यात्रा कर सकते हैं।
आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ सुख मध्यम होगा।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना करें।
शुभ रंग -लाल व बैगनी।
शुभ अंक -01 व 03
मीन
आप आज व्यवसाय को नई दिशा दे सकते हैं। आईटी व मीडिया जॉब में सफलता है। जॉब में आपके उच्च अधिकारी का बहुत योगदान रहेगा। कार्यों की अधिकता परेशान कर सकता है। लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी का आनन्द उठाएंगे।नवाहन लेने का संयोग बन सकता है।
आज का उपाय -मसूर व तिल का दान करें।
शुभ रंग -पीला व सफेद।
धुभ अंक-02 व 09
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
