राशिफल

10 January 2024, Aaj Ka Rashifal: आज 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन-दौलत में होगी वृद्धि तो 2 राशि वालों को मिलेगा धोखा

10 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): दैनिक राशिफल अनुसार आज मिथुन राशि वालों को करियर में तरक्की मिलेगी। अटके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही कुछ और राशियों के लिए भी आज का दिन लकी रहेगा।

Image

10 January 2024, Aaj Ka Rashifal

10 January 2024, Aaj Ka Rashifal (आज का राशिफल): दैनिक राशिफल अनुसार आज का दिन मिथुन, कर्क, सिंह, तुला समेत कई राशियों की करियर लाइफ के लिए शुभ साबित होने वाला है। शाम तक कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती हैं। वहीं मेष, वृषभ समेत कुछ ऐसी राशियां हैं जिनमें जन्मे जातकों को आज सतर्क रहना होगा। क्योंकि किसी करीबी से धोखा मिल सकता है। अब जानिए आज का विस्तृत राशिफल।

10 January 2024 Ka Rashifal In Hindi

आज का राशिफल मेष

आज का दिवस बैंकिंग व आईटी जॉब में कार्यों के दबाव से भरा रहेगा। टाइम मैनेजमेंट व वर्क डिस्ट्रीब्यूशन का ख्याल रखें। जॉब चेंज व व्यवसाय की भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव व डिनर में रहेंगे।

आज का उपाय - पारिवारिक कार्यों में सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना व मूंग का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें।

शुभ रंग - लाल व पीला।

शुभ अंक - 01 व 09

आज का राशिफल वृषभ

आज ऑफिस में वाद विवाद की सम्भावना है। बिज़नेस में कभी कभी सब कुछ अपने आप अच्छा होता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। मन की एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। घर परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।

आज का उपाय - मसूर का दान करें।गाय को गुड़ व पालक खिलाएं।

शुभ रंग - नीला व हरा।

शुभ अंक - 02 व 09

आज का राशिफल मिथुन

आज का दिन जॉब के लिए मङ्गलमय व वर्क के साथ फुल आंनद प्राप्ति का है। बिजनेस के कई नवीन अवसरों वाला समय है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप स्वर्ण में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

आज का उपाय - कम्बल दान करें।

शुभ रंग - हरा व नीला।

शुभ अंक - 04 व 07

आज का राशिफल कर्क

लगातार प्रयास करने के बावजूद भी जॉब के प्रोमोशन में सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम, सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें।

आज का उपाय - सुंदरकांड का पाठ करें। ऊनी वस्त्रों का दान पुण्यदायी है।

शुभ अंक - 04 व 08

आज का राशिफल सिंह

आप जॉब में किसी विशेष पोस्ट को लेकर प्रयासरत रहेंगे। उस कार्य में आपसे बड़े ऑफिसर की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को जानें। प्रेमी संग कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।

आज का उपाय - मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रखने के लिए सप्त अन्न का दान करें।

शुभ रंग - नारंगी व हरा।

शुभ अंक - 06 व 08

आज का राशिफल कन्या

आपको आफिस में अपने बिहैव व वर्क स्टाइल में बदलाव लाना है। महत्वपूर्ण काम निपटाते रहें व प्लानिंग को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा।

आज का उपाय - हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको श्री रामचरितमानस अर्पित करें।

शुभ रंग - हरा व बैगनी।

शुभ अंक - 04 व 07

आज का राशिफल तुला

जॉब में न्यू प्रोजेक्ट से लाभान्वित होंगे। छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। आज खान पान में परहेज करना होगा। स्वास्थ्य के लिए सचेत रहने का समय है।

आज का उपाय - घर के मंदिर में सुगन्धित धूप बत्ती जलाएं। श्री सूक्त का पाठ करें।

शुभ रंग - नीला व हरा।

शुभ अंक - 04 व 06

आज का राशिफल वृश्चिक

धन का आगमन होगा। स्वर्ण व चांदी में धन का निवेश करें। पूजा पाठ से मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। छात्रों के करियर को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा।मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा।

आज का उपाय - विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। माता पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से बिगड़े कार्य बनते हैं।

शुभ रंग - लाल व नारंगी।

शुभ अंक - 04 व 06

आज का राशिफल धनु

बिजनेस में आर्थिक उन्नयन से मन प्रसन्न रहेगा। जॉब में करियर को बेहतर करें, आप अपने प्रोग्रेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के प्रति सपर्पित रहें। इस कार्य को करने से शिक्षा के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।

आज का उपाय - श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें व धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग - पीला व लाल।

शुभ अंक - 01 व 03

आज का राशिफल मकर

बिजनेस की व्यवस्था पहले से बेहतर होगी। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। आप एक आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। लंबी टूर करने का विचार आएगा। भावनाओं पर नियंत्रण रखें।

आज का उपाय - शनि के द्रव्यों तिल व कम्बल का दान करें।

शुभ रंग - नीला व हरा।

शुभ अंक - 05 व 08

आज का राशिफल कुंभ

आप बिजनेस को लेकर तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब परिवर्तन में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। स्टूडेंट्स टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा। हेल्थ बेहतर होगा।

आज का उपाय - शिव उपासना करें। ऊनी वस्त्रों का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग - नीला व हरा।

शुभ अंक - 05 व 08

आज का राशिफल मीन

जॉब में कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। आप अपने पर्यटन कार्यक्रम में सफल रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक जर्नी का आनन्द उठाएंगे।

आज का उपाय - धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ अंक -01 व 03।

शुभ रंग- पीला व नारंगी

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article