10 February 2024, Aaj Ka Rashifal( आज का राशिफल): आज के दिन वृष राशि के जातक को काम में सफलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिलने की संभावना है। वहीं शनिवार के दिन सिंह राशि के जातक अपने काम को लेकर खुश नजर आएंगे। राशिफल के अनुसार 10 फरवरी को धनु राशि के जातक को थोड़ी परेशानी हो सकती है। वहीं कुंभ राशि के जातक को बिजनेस का लोड पड़ सकता है। आइए जानते हैं क्या होगा राशियों का हाल। यहां पढ़ें दैनिक राशिफल हिंदी में।
मेष
आज व्यवसाय के लिए धन प्राप्ति का समय है। व्यवसाय में प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाओं का समाधान होगा।युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका करियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -- जीवन में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। तिल व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग --पीला व सफेद।
शुभ अंक --02 व 09
वृष
बिजनेस में प्रगति व जॉब में बहुत शीघ्र प्रोमोशन की सम्भावना है। ऑफिस में विवादों से बचें। स्टूडेंट्स पढ़ाई के साथ साथ ध्यान व योग भी करें। बड़ा बिजनेस लाभ हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बना रहेगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे।
आज का उपाय --हनुमान जी की पूजा करते रहें। मसूर का दान करें।
शुभ रंग --आसमानी व हरा।
आज का शुभ अंक --05 व 06
मिथुन
आज का दिन बिजनेस के लिए मङ्गलमय रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। संतान के स्टडी को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे। स्वास्थ्य में कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।
आज का उपाय --तिल व उड़द का दान करें।श्री गणेश उपासना करें।
शुभ रंग--हरा व नीला।
शुभ अंक -05 व 06
कर्क
बिजनेस में लगातार सफलता मिलेगी।यदि आप मोटर्स व पावर सेक्टर के शेयर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। छात्र टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
आज का उपाय --गणेश जी के मंदिर जाएं व उनकी परिक्रमा करें। तिल का दान श्रेयष्कर है।
शुभ रंग -सफेद व लाल।
आज का शुभ अंक -02 व 03
सिंह
जॉब में उन्नति को लेकर खुश रहेंगे।मित्रों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए और प्रयत्न करें। आध्यात्मिक दिशा में कार्य करें।छात्र सेल्फ स्टडी का आलम्ब लें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय -- सूर्योपासना करें।गुड़ व तिल का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें।पिता का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें।
शुभ रंग --लाल व सफेद।
शुभ अंक --01 व 03
कन्या
आज के दिन बिजनेस के न्यू डील में सफल रहेंगे। धन आगमन के संकेत हैं। व्यवसाय में ही सफ़लता के सूत्र हैं। व्यवसाय में सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। जॉब में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहने की संभावना है।
आज का उपाय --माता दुर्गा जी की उपासना करें।गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें। गुड़ व तिल का दान संकट से बचाएगा।
शुभ रंग--आसमानी व हरा।
आज का शुभ अंक -05 व 09
तुला
छात्र करियर को और बेहतर करने को लेकर प्रयासरत रहेंगे।कम्पटीशन्स में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। व्यवसाय से धन लाभ है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ध्यान रखें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लंबी यात्रा से दूर रहना होगा। ज्यादा भाग दौड़ हानिप्रद हो सकती है। हेल्थ पहले से बेहतर रहेगी।
आज का उपाय --श्री विष्णु उपासना करें।अन्न दान करें।शुभ रंग --हरा व आसमानी।
आज का शुभ अंक -04 व 06
वृश्चिक
बिजनेस को लेकर विशेषकर किसी बड़े परिवर्तन को लेकर मन हर्ष से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। स्वास्थ्य में खान पान पर नियंत्रण लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --सूर्योपासना करें।पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य ग्रह जनित बाधा समाप्त होती है।
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
शुभ अंक -03 व 09।
धनु
बिजनेस को लेकर सफल रहेंगे।किसी नए डील को लेकर आपका प्रयास जारी रहेगा। जॉब में परफार्मेंस और बेहतर करें।अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में बाधा रह सकती है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ करने से कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
शुभ रंग --पीला व सफेद।
आज का शुभ अंक -03 व 09
मकर
आज जॉब व व्यवसाय में धन लाभ होगा। छात्रों के करियर में थोड़ा डिस्टर्बेंस संभावित है। आप एक सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य में शुगर के पेशेंट सावधानी बरतें।
आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व तिल का दान करें।
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
शुभ अंक -01 व 03
कुम्भ
परिवार को लाभ रहेगा।बिजनेस में वर्क लोड तथा किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें।योग करते रहें।
आज का उपाय --कनकधारा स्तोत्र का पाठ व पीपल को जल व दुग्ध अर्पित करते रहें।
शुभ रंग -नीला व हरा ।
आज का शुभ अंक -,06 व 08
मीन
आज आप व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। संतान की सफलता से आप यशस्वी होते हैं। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।असत्य व क्रोध से बचें। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। मूंग का दान करें।
आज का उपाय --श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।तिल व कम्बल का दान करें।
शुभ अंक --01 व 02।
शुभ रंग -पीला व लाल
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
