राशिफल

10 April 2024, Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि का दूसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी मां की कृपा, जानें सारी राशियों का हाल

10 April 2024, Aaj Ka Rashifa (आज का राशिफल): चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मेष राशि के जातक को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं वृषभ राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या होगा सारी राशियों का हाल।

Image

Aaj ka Rashifal

10 April 2024, Aaj Ka Rashifa (आज का राशिफल): चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन मेष रासि के जातक को करियर में सफलता मिल सकती है। वहीं वृषभ राशि के जातक को बिजनेस में सफलता मिल सकती है। कर्क राशि के जातक को काम में तरक्की मिलेगी। सिंह राशि के जातक को आज के दिन लव लाइफ में सही रहेगी। मकर राशि के जातक को करियर में लाभ मिल सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं सारी राशियों का हाल। यहं पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष

व्यवसाय में मनमाफिक कोई बड़ा कार्य नहीं हुआ तो परेशान मत हों। छात्रों के करियर में अब सब बेहतर होगा। बिजनेस में न्यू डील लाभ देगी। युवा लव लाइफ में समय की कमी की समस्या से बचें। लव पार्टनर को समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है।मैनेजमेंट व आईटी फील्ड के छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

आज का उपाय -माता काली जी की उपासना करें।गुड़ का दान आपके लिए हितकर रहेगा।

शुभ अंक -01 व 03।

शुभ रंग -लाल व सफेद

वृष

आज का दिन बिजनेस रिलेरेड कार्यों में भाग दौड़ व व्यस्तताओं से भरे रहने की सम्भावना है।बेवजह विवादों से बचें। छात्र ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। संतान के विवाह को लेकर चिंतित रहेंगे।

आज का उपाय -माता दुर्गा जी की पूजा करते रहें।

शुभ रंग -नीला व हरा।

शुभ अंक -06 व 08

मिथुन

व्यवसाय के लिए आज का दिन सफल रहने वाला है। जॉब में अपने परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। बाहर डिनर करें।

आज का उपाय -दुर्गासप्तशती का पाठ करें। अन्न का दान पुण्यदायी है।

शुभ रंग -हरा व बैगनी।

शुभ अंक -01 व 02

कर्क

न्यू बिजनेस डील में हर सम्भव प्रयास के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे लेकिन टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें । जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। चन्द्रमा कफ जनित रोग दे सकता है।

आज का उपाय - शिव व माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें। उड़द का दान शुभ है।

शुभ अंक -04 व 08।

शुभ रंग -पीला व नारंगी

सिंह

सूर्य व मङ्गल गोचर शुभ है। आप जिस भी कार्य में हाथ डाल देते हैं तो सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाती है। गुरु व चन्द्रमा सन्तान को सफलता देगी।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। किसी को अन्न दान देना सबसे श्रेष्ठ कार्य है।

आज का उपाय -तिल का दान करें।

शुभ रंग -लाल व हरा।

शुभ अंक -01 व 02

कन्या

व्यावसायिक सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। जॉब वर्क का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। सकारात्मक सोच की ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।नवीन कार्यों में सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय -चावल व गुड़ का दान करें।

शुभ अंक -04 व 07।

शुभ रंग -सफेद व बैगनी

तुला

जॉब में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। बिजनेस को लेकर तनाव छोंड दें।कुछ नया करने का दिवस है। प्रेम जीवन सुंदर व अट्रैक्टिव होगा।आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।

आज खान पान में परहेज करना हितकर है। स्टूडेंट्स के लिए ज्यादा लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय -क्रोध से बचें। धार्मिक पुस्तकों व तिल का दान करें।

शुभ रंग -हरा व आसमानी।

शुभ अंक-04 व 07

वृश्चिक

गुरु व चन्द्रमा धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते हैं। बिजनेस को लेकर यात्रा का संयोग बनेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। आपका स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें।कम्बल दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। तिल व चावल का भी दान करें।

शुभ अंक -04 व 05।

शुभ रंग -लाल व नारंगी

धनु

धन का आगमन होगा।मन का होना भी अच्छा ,मन का न होना भी अच्छा। अपने मन को नकारात्मक चिंतन से रोकिए। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में स्किन से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है।आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलेगी। संतान सफल रहेंगे।

आज का उपाय --धार्मिक पुस्तक का दान करें।

शुभ अंक -01 व 02।

शुभ रंग -पीला व आसमानी

मकर

करियर पहले से बेहतर होगा। आप सफल व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ विवाह में बदलेगा। श्वांस के रोगी सावधानी बरतें । व्यवसाय बढ़ेगा।

आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। श्री गणपति जी को दूर्वा अर्पित करें। शनि के द्रव्य कम्बल व नीले वस्त्र का दान करें।

शुभ रंग -नीला व सफेद।

शुभ अंक -04 व 08

कुम्भ

जॉब में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। सरकारी कार्य पूरा कर लेंगे।मित्र आपको बिज़नेस में लाभ दे सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

आज का उपाय -भगवान शिव मंदिर जाएं व शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। तिल का दान करें।

शुभ रंग --सफेद व हरा।

शुभ अंक -04 व 05

मीन

जॉब में आपकी सक्रिय गतिविधियां अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । स्टूडेंट्स करियर में अपनी स्टडी पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय -फलों का दान करें। माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें।

शुभ रंग-पीला व लाल।

शुभ अंक -03 व 09

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article