1 May 2025 Rashifal: मेष राशि वालों को आज उनकी मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। लेकिन प्रेम मामलों में सावधान रहना होगा। वृषभ राशि वालों का ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। ऐसे में सावधानी बरतनी होगी। मिथुन राशि के बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्टूडेट्स अपने स्टडी के प्रति समर्पित रहें। ऑफिस में मिले नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। जानिए बाकी राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
आज का राशिफल 1 मई 2025
1. मेष-आज चन्द्रमा तृतीय व सूर्य इसी राशि में हैं। कर्म समर्पण पूर्वक करें। आप अपना कार्य करते रहें। आज की मेहतन कल का पुरस्कार रहेगा। जॉब में प्रोन्नति की सम्भावना है। उच्चाधिकारियों से सहयोग व उनका अप्रितम योगदान आपका करियर चमकाएगा।प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आज का उपाय --जॉब में शुभता व सफलता के लिए भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मसूर व गुड़ का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -02 व 09
2. वृष-आज का दिन ऑफिस में विवाद की सम्भावना है। सायंकाल धार्मिक अनुष्ठान से अंतःकरण प्रसन्न रहेगा। जॉब में एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ को अच्छा करने के प्रयास में लगे रहेंगे। आज का उपाय --मूंग व गुड़ का दान करें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग -हरा व आसमानी। शुभ अंक -05 व 08
3. मिथुन-आज का दिन चन्द्रमा इसी राशि में है। बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है। स्टूडेट्स अपने स्टडी के प्रति समर्पित रहें। ऑफिस में मिले नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ उन्नति कराएगा। कम्बल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व नीला। शुभ अंक -04 व 07
4. कर्क-इधर व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। चन्द्रमा द्वादश व गुरु एकादश है। आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया सुखद मोड़ आ सकता है। घर पर विवाह की बात करें। प्रेम में क्रोध व संशय का स्थान नहीं होता। आज का उपाय --कनकधरास्तोत्र का पाठ तथा तिल का दान करें। शुभ रंग -सफेद व पीला। शुभ अंक --04 व 08
5. सिंह-जॉब को लेकर खुश रहेंगे। सूर्य मेष व चन्द्रमा मिथुन में है। बिजनेस में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा।आपकी न्यू बिजनेस प्लानिंग सक्सेसफुल रहेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा व समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को आध्यात्मिक बनाएं। आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ कर धार्मिक पुस्तकों का दान करें। कम्बल भी वितरित करें। शुभ रंग -लाल व पीला। शुभ अंक -01 व 02
6. कन्या- चन्द्रमा दशम यानी कर्म भाव में है। धार्मिक कार्यों में अति व्यस्तता रहेगी। पारिवारिक कार्यों के लिए भी अब आपने समय निकाल लिया है। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। प्रेम जीवन में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्रों की शिक्षा में उन्नति है। आज का उपाय ---भगवान विष्णु जी की उपासना करें। मूंग व लाल कम्बल का दान करें। शुभ रंग -हरा व नीला। शुभ अंक -05 व 07
7. तुला-शुक्र व बुध सपोर्टिंग हैं। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। जॉब में लगातार आप प्रोग्रेस की तरफ बढ़ रहे हैं। छात्र कोर्स के दबाव को लेकर थोड़ा बिजी रह सकते हैं। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। लव लाइफ में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी धार्मिक यात्रा मन को तनाव मुक्त रखेगी। वाणी में माधुर्यता का रस घोलना होगा। ज्यादा तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है। चिन्तामुक्त रहें। आज का उपाय --हनुमान जी की उपासना व फलों का दान करें। शुभ रंग -नीला व सफेद। शुभ अंक -03 व 07
8. वृश्चिक-घर -परिवार को लेकर खुश रहेंगे। घर परिवार में मांगलिक कार्य से प्रसन्ता का वातावरण होगा। जॉब में अपने परफार्मेंस में सफलता से मन खुश रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज का उपाय --बड़े भाई का आशीर्वाद लें। हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। तिल व गुड़ का दान करें। शुभ अंक --03 व 08। शुभ रंग -लाल व पीला
9. धनु- गुरु खष्ठम व चन्द्रमा सप्तम है। व्यवसाय में अपने बेहतर कार्यों के लिए आप जाने जाते हैं लेकिन परिश्रम के हिसाब से सफल नहीं हो पा रहे हैं। जॉब में उच्चाधिकारियों के वर्क दबाव को लेकर भी डिस्टर्ब रहेंगे। आत्मबल व कर्म के प्रति डेडिकेशन बना रहे। लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। सायंकाल लांग ड्राइव पर जाएंगे। आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें। तिल का दान करें। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -03 व 06
10. मकर- शनि तृतीय व चन्द्रमा खष्ठम शुभ हैं। करियर में अकस्मात बड़ी सफलता को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से साल्व करें। आप एक क्रिएटिव व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। धार्मिक यात्रा का विचार आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। फलों का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -02 व 09
11. कुम्भ- शनि द्वितीय व पंचम चन्द्रमा स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता देंगे। परिवार में कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। छात्र क्रमबद्ध तरीक़े से समस्याओं को हल करें। छात्र अपने स्टडी को सही समय पर पूरा कर लेंगे। हेल्थ को लेकर अब खुश रह सकते हैं।उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य अब बहुत बेहतर हो सकता है। आज का उपाय --सप्त अन्न का दान करें। अन्न दान भी करते रहें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -03 व 06
12. मीन- गुरु राशि स्वामी होकर तृतीय व चन्द्रमा चतुर्थ हैं। जॉब में आशातीत सफलता है। प्रमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। परिवार की किसी बात को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। छात्र अब अध्ययन में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में सफल रहेंगे । आज का उपाय -श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व पीले वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग -02 व 03। शुभ रंग -नारंगी व सफेद
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
