Brahmastra Box Office Day 11: <i>रणबीर कपूर</i>-आलिया भट्ट <u>की</u> 'ब्रह्मास्त्र' ने दूसरे <sup>सोमवार</sup> को कमाए 4.25, देखें पूरी कमाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 2, 2023, 05:46 PM IST

Brahmastra Box Office Day 11: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की हालिया रिलीज मूवी 'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छे नम्बर्स दर्ज करा रही है। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' ने अपने ओपनिंग-डे से ही अच्छी कमाई के संकेत दे दिए थे, जो 11 दिनों बाद भी लगातार जारी है।

फिल्म ने अपने दूसरे सोमवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म के आंकड़े देखकर ट्रेड एक्सपर्ट्स काफी खुश हैं क्योंकि उन्हें 'ब्रह्मास्त्र' से 11वें दिन ऐसी ही कमाई की उम्मीद थी। फिल्म ने दूसरे सोमवार की कमाई की मदद से अपने खाते में कुल मिलाकर 212.40 करोड़ रुपये जोड़ लिए हैं।

फिल्म ने इस हफ्ते की शुरुआत जिस तरह से की है, ट्रेड पंडित मान रहे हैं कि यह मूवी तीसरे वीकेंड तक 250 करोड़ रुपये का कारोबार कर लेगी।

End of Feed