37 सीटों पर राज्यसभा चुनाव, कांग्रेस की बढ़त की उम्मीद, इन राज्यों में सीटें मिलनी तय

37 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित हो चुका है। नामांकन की आख़िरी तारीख 5 मार्च और मतदान 16 मार्च को होगा। इस चुनाव में कांग्रेस की स्थिति खास मानी जा रही है। पार्टी के चार सांसद— अभिषेक मनु सिंघवी,केटीएस तुलसी, फूलो देवी नेताम,रजनी पाटिल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है।हालांकि, 37 में से कम से कम 5 सीटें कांग्रेस के खाते में जाती दिख रही हैं, जिससे पार्टी की राज्यसभा में ताकत बढ़ने की संभावना है।

राज्यसभा की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होना है। चुनाव के परिणाम की घोषणा भी इसी दिन होगी। इन 37 सीटों पर राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पास जहां एक तरफ अपनी सीट बढ़ाने का मौका है तो वहीं गठबंधन के सहयोगियों को साधना भी बड़ी चुनौती है। जिन राज्यों में राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव होना है, उनमें महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि इस चुनाव में उसकी सीटों में वृद्धि हो सकती है।

Congress

राज्यसभा चुनाव।

तेलंगाना: दो सीटें लगभग तय?

तेलंगाना में कांग्रेस के पास 76 विधायक हैं, जबकि एक सीट के लिए कोटा 40 का है। यानी एक सीट तो लगभग पक्की है और दूसरी सीट के लिए सिर्फ चार अतिरिक्त विधायकों की जरूरत होगी।

End of Feed