Jaipur News: अफेयर के शक में रिश्तेदारों ने किया आग के हवाले, युवक के बाद अब महिला ने भी तोड़ा दम

जयपुर के दूदू इलाके में चार दिन पहले अफेयर के शक में एक युवक और महिला को आग के हवाले कर दिया था। जिसमें कैलाश की पहले ही मौत हो गई थी। अब महिला ने भी दम तोड़ दिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Jaipur News: जयपुर के दूदू इलाके में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाए गए कथित प्रेमी जोड़े में दोनों की मौत हो गई है। गंभीर रूप से झुलसी महिला चार दिन से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही थी। बुधवार तड़के इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। दोनों को शुक्रवार देर रात महिला के दो रिश्तेदारों ने मचान पर साथ देख लिया था। जिसके बाद उन्हें आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसने के कारण कैलाश गुर्जर की सोमवार रात मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CRIME

फाइल फोटो

अफेयर के शक में लगाई आग

पुलिस के अनुसार यह घटना मौखमपुरा थाना क्षेत्र के बाड़ोलाव गांव में शुक्रवार देर रात करीब 1 बजे हुई। 25 वर्षीय कैलाश गुर्जर अपने खेत पर स्थित मचान पर था। जहां पर 30 वर्षीय सोनी गुर्जर भी मौजूद थी। सोनी के चाचा ससुर बिरदी चंद और जेठ गणेश ने दोनों को साथ देख लिया। उन्होंने अफेयर के शक में दोनों को कथित तौर पर बांधकर खेत में कैलाश के खेत में आग लगा दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। सोमवार रात कैलाश की मौत हो गई। सोनी भी आग में 45 परसेंट से ज्यादा झुलस गई। उसका एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा था। बुधवार सुबह करीब 3 बजे उसकी भी मौत हो गई।

End of Feed