हे भगवान! पुणे में डॉक्टर ने किया नाबालिग का रेप, अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर करता रहा दो साल तक ब्लैकमेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 05:51 PM IST

Pune News: पुणे में एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगा। एक 19 वर्षीय लड़की का आरोप है कि, जब वह नाबालिग थी, डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसका रेप किया था। साथ अश्लील फोटो लेकर उन्हें वायरल करने की धमकी दे रहा था।

हे भगवान! पुणे में डॉक्टर ने किया नाबालिग का रेप, अश्लील फोटो और वीडियो दिखाकर करता रहा दो साल तक ब्लैकमेल
Photo Credit: Representative Image

Pune News: महाराष्ट्र के पुणे से एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक 19 साल की लड़की ने डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा है कि, आरोपी ने इलाज करने के बहाने उसके साथ रेप किया। इसके साथ ही उसने पीड़िता के कुछ अश्लील फोटो भी खींच लिए जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। पहले पीड़िता काफी सहमी हुई थी, लेकिन अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करवाने का मन बनाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुणे में यह मामला पौड रोड का है। यहां आरोपी डॉक्टर क्लिनिक है। पीड़िता ने पुलिस में दी अपनी शिकायत में बताया कि, उसके साथ रेप की कई घटनाएं नवंबर 2019 से दिसंबर 2020 के बीच हुई। इसकी शुरुआत तबसे हुई जब पीड़िता आरोपी डॉक्टर के क्लिनिक पर इलाज के लिए गई थी। पीड़िता को रीड की हड्डी में कुछ परेशानी थी। उस समय पीड़िता नाबालिग थी। उस समय सब जानते हुए भी डॉक्टर ने पीड़िता को अपना शिकार बना लिया। 

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

वहीं आरोपी ने पीड़िता की कुछ अश्लील तस्वीर भी खींच ली जिन्हें बाद में दिखाकर ब्लैकमेल करने लगा। आरोपी ने धमकी दी कि, अगर पीड़िता ने इस बारे में किसी से बताया तो वह उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगी। इस धमकी से पीड़िता भी काफी डर गई। पीड़िता को डर था कि, अगर फोटो वायरल हो गई तो उसकी और परिवार की बहुत बदनामी हो जाएगी। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार घिनौनी हरकत की। पीड़िता ने तंग आकर आखिरकार पुलिस का सहारा लेना ठीक समझा और मदद के लिए थाने पहुंची। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अभी मामले की जांच में लगी है, जल्द ही आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया जा सकता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!