सर्दियां खत्म होने से पहले जरूर घूम लें हिमाचल की ये 5 जगहें, जिंदगी भर याद रहेंगे ये खूबसूरत नजारे

सर्दियां खत्म होने को हैं और अभी तक हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान नहीं बना है। तो आज हम आपको हिमाचल की 5 ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां आपको सर्दियां खत्म होने से पहले जरूर घूम लेना चाहिए।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Jan 30 2025, 09:27 IST
सर्दियां में घूमें हिमाचल की ये जगहें01 / 06

सर्दियां में घूमें हिमाचल की ये जगहें

सर्दियां खत्म होने को हैं और आपका प्लान अभी तक पहाड़ों पर घूमने का नहीं बन पाया है। तो आज आपको हमारे बताए ये 5 डेस्टिनेशन जरूर देखने चाहिए। आज हम आपको हिमाचल प्रदेश के 5 ऐसे टूरिस्ट स्पॉट बताने जा रहे हैं। जहां आपको सर्दियां खत्म होने से पहले जरूर घूम लेना चाहिए।

02 / 06Photo : Canva

शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला सर्दियों में घूमने के लिए एक परफेक्ट प्लेस है। यहां आपको सर्दियों में बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं।

03 / 06Photo : Canva

मनाली

पैराग्लाइडिंग जैसे एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों के लिए मनाली एक शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां चारों तरफ बर्फ से ढंके पहाड़ आपको सर्दियां खत्म होने से पहले जरूर देख लेने चाहिए।

04 / 06Photo : Canva

कुफरी

हिमाचल प्रदेश का सबसे छोटा लेकिन बेहद फेमस हिल स्टेशन कुफरी सर्दियों में लोगों को अपनी तरफ खूब आकर्षित करता है। सर्दियों में यहां आपको बर्फबारी के शानदार नजारे मिलते हैं।

05 / 06Photo : Canva

कुल्लू

प्रकृति का स्वर्ग कहा जाने वाला कुल्लू अपनी खूबसूरत घाटियों के लिए जाना जाता है। यहां आपको देशी के साथ विदेशी पर्यटक भी भरपूर मिलते हैं। खासकर इजरायली लोग कुल्लू को अपना दूसरा घर मानते हैं।

06 / 06Photo : Canva

धर्मशाला

बीते कुछ सालों में धर्मशाला पर्यटकों के बीच काफी फेमस हुआ है। बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का निवास स्थान होने के कारण धर्मशाला बौद्ध पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है।