शादी के बाद एक हनीमून का इंतजार भला कौन नहीं करता है। जिसके लिए जगह से लेकर बजट तक सब कुछ बहुत सोच समझकर प्लान किया जाता है। एक समय था जब शादी के बाद कपल्स मालदीव जाकर हनीमून मनाना बेहद पसंद करते थे। अब बदलते समय के साथ ये ट्रेंड भी बदल चुका है। आज हम आपको एक परफेक्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे जो हनीमून के लिए कपल्स की नई पसंद बन चुकी है।
ऑनलाइन ट्रैवल साइट्स के डेटा को देखने से पता चलता है कि आज नए शादीशुदा जोड़े मालदीव की जगह थाईलैंड को अपने हनीमून डेस्टिनेशन के तौर पर चुन रहे हैं।
हनीमून प्लान कर रहे कपल्स के लिए थाईलैंड के अलावा इंडोनेशिया, मॉरीशस और वियतनाम जाने का प्लान भी बना रहे हैं।
मालदीव की तुलना में थाइलैंड एक बजट फ्रेंडली देश भी है जहां घूमना आपके लिए किफायती साबित हो सकता है।
थाईलैंड के मालदीव से आगे निकलने के कारण की बात करें तो थाईलैंड इंडियंस को अपने यहां वीजा फ्री ट्रैवल की अनुमति देता है। जिससे यहां आने के लिए लोगों को बहुत मेहनत नहीं करनी पड़ती है।
आप मालदीव की जगह भारत में अंडमान निकोबार द्वीप समूह पर हनीमून मनाने का प्लान बना सकते हैं। इसके साथ ही गोवा इंडियन कपल्स के बीच हमेशा ही बेस्ट हनीमून डेस्टिनेशन रहा है।