आखिर क्यों पैसा बहाकर बैंकॉक घूमने जाते हैं भारतीय, वजह जानकर खुद हो जाओगे जाने पर मजबूर

Bangkok Trip Cost From India: बैंकॉक टूरिस्टों की खासकर भारतीय टूरिस्टों की फेवरेट डेस्टिनेशन बनकर सामने आई है। भारतीय यात्री जमकर Bangkok की Trip करते हैं। बैंकॉक की यात्रा करने के पीछे कई कारण है इन कारणों को जानने के बाद आप भी इस खूबसूरत देश की यात्रा करने पर मजबूर हो जाएंगे।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Sep 11 2024, 13:53 IST
बैंकॉक जाने के लिए हो जाएं तैयार01 / 06

बैंकॉक जाने के लिए हो जाएं तैयार

बैंकॉक की नाइटलाइफ काफी ज्यादा शानदार है। हम आपको बताने जा रहे उन कारणों के बारे में कि आखिर क्यों बीते कुछ समय से बैंकॉक जाने के लिए भारतीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा आया है।

02 / 06Photo : Canva

बिना वीजा के कर सकते हैं ट्रैवल

भारतीय टूरिस्ट बैंकॉक में बिना वीजा के घूम सकते हैं। 11 नवंबर 2024 तक थाईलैंड सरकार ने भारतीय टूर‍िस्‍टों के लिए वीजा-फ्री ट्रैवल किया हुआ है। ऐसे में यात्री वीजा मिलने में होने वाली झंझट से बच जाते हैं और बड़े ही सुगमता से बैंकॉक घूमते हैं।

03 / 06Photo : Canva

ज्यादा महंगी नहीं है टिकट

बैंकॉक पहुंचने के लिए आपको फ्लाइट टिकट में ज्यादा पैसे भी नहीं खर्च करने पड़ते हैं। इकोनॉमी क्लास का अगर आप टिकट लेते हैं तो भारत के शहरों से बैंकॉक तक की यात्रा आपकी 20 से 40 हजार रुपए तक की ही पड़ेगी। वहीं अगर आप एडवांस बुकिंग कराते हैं तो टिकट का प्राइस और कम हो जाएगा।

04 / 06Photo : Canva

भारतीय पर्यटकों को सस्ती पड़ती है लागत

भारतीय पर्यटकों को पैसे को लेकर भी बैंकॉक में कोई दिक्कत नहीं आती है। थाईलैंड की मुद्रा (बात) है। Baht भारतीय रुपए की तुलना में थोड़ा कमजोर होती है। ऐसे में आप कम पैसे ले जाकर भी बैंकॉक में अच्छे से घूम सकते हैं।

05 / 06Photo : Canva

बैचलर के लिए स्वर्ग है बैंकॉक

बैंकॉक बैचलर के लिए स्वर्ग है। यहां की नाइट लाइफ काफी ज्यादा शानदार है ऐसे में भारतीय पर्यटक खासतौर से बैचलर कम पैसों में नाइट क्लब, बार और रेस्टोरेंट को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर किसी भी तरह की कोई रोकटोक नहीं है जिसके चलते रातभर यहां पार्टी चलती रहती है।

06 / 06Photo : Canva

लक्सरी लाइफस्टाइल

यहां भारतीय पर्यटकों के बेहद कम पैसे खर्च करके लक्सरी लाइफस्टाइल जीने का मौका मिलता है। यहां होटल, स्पा से लेकर खाना सभी काफी कम दाम में मिल जाता है।