WhatsApp प्रोफाइल का बदलेगा अंदाज, अब बैकग्राउंड में लगा पाएंगे फेवरेट इमेज

WhatsApp सबसे बड़ा इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। अगर आप वॉट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए एक कमाल का फीचर पेश किया है। अब वॉट्सऐप में प्रोफाइल इमेज में एक नया एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

Authored by: गौरव तिवारीUpdated Jan 10 2026, 17:39 IST
​दुनिया में करोड़ों लोग आज के समय में इंस्टेंट मैसेंजिग के लिए वॉट्सऐप ऐप्लिकेशन का ही इस्तेमाल करते हैं। अपने इजी इंटरफेस और दमदार सिक्योरिटी फीचर्स के दम पर यह एक फेवरेट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन बन चुका है।01 / 09

​दुनिया में करोड़ों लोग आज के समय में इंस्टेंट मैसेंजिग के लिए वॉट्सऐप ऐप्लिकेशन का ही इस्तेमाल करते हैं। अपने इजी इंटरफेस और दमदार सिक्योरिटी फीचर्स के दम पर यह एक फेवरेट मैसेजिंग ऐप्लिकेशन बन चुका है।

02 / 09Photo : Digit

अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत और सेफ्टी के लिए वॉट्सऐप समय समय पर नए-नए फीचर्स लाता रहता है। पिछले एक साल में वॉट्सऐप ने यूजर्स के लिए कई तरह के शानदरा फीचर्स पेश किए हैं जिसमें कुछ सेफ्टी फीचर्स थे तो कुछ यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए प्लेटफॉर्म में जोड़े गए थे।

03 / 09Photo : Digit

अब वॉट्सऐप अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर भी लेकर आ गया है। अगर आप बार बार अपनी वॉटस्ऐप प्रोफाइल बदलते हैं तो अब आपको वॉट्सऐप की तरफ से बड़ी सुविधा दे दी गई है।

04 / 09Photo : Digit

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही यह खबर सामने आई थी कि वॉट्सऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कवर फोटो नाम के फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। वॉट्सऐप का यह फीचर ठीक उसी तरह है जैसे फेसबुक में बैकग्राउंड इमेज फीचर काम करता है।

05 / 09Photo : Digit

इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी प्रोफाइल फोटो के बैकग्राउंट में पसंददीदा फोटो लगाई जा सकती है। इससे प्रोफाइल बेहद अट्रैक्टिव नजर आएगी। अब इस फीचर को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ गया है।

06 / 09Photo : Digit

Wabetainfo की रिपोर्ट के अनुसार वॉट्सऐप जल्द ही इस प्रोफाइल कवर फोटो फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए पेश करने जा रहा है। वाबेटाइंफो के अनुसार कंपनी ने इसे iOS 26.1.10.71 बीटा के लिए कंपनी ने अपडेट दे दिया है और जल्द ही इसे बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

07 / 09Photo : Digit

बीटा टेस्टिंग पूरी होने के तुरंत बाद यह प्रोफाइल कवर फोटो रेगुलर यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएग। अगर आप इस फीचर का फायदा अभी लेना चाहते हैं तो आप वॉट्सऐप के बीटा वर्जन को इंस्टाल कर सकते हैं।

08 / 09Photo : Digit

वॉबेटाइंफो की तरफ से इस वॉट्सऐप फीचर को लेकर स्क्रीनशॉट भी शयेर किया गया है। इससे प्रोफाइल में कवर फोटो फीचर का पता चलता है। यह कवर फोटो ऐप के टॉप पर नजर आएगी। इसका लेआउट काफी हद तक बिजनेस प्रोफाइल के समान होगा।

09 / 09Photo : Digit

व्हाट्सएप का कवर फोटो फीचर कब तक पूरी तरह से रिलीज होगा तो बता दें कि अभी यह फीचर डेवलपमेंट फेज में है। ऐसा माना जा रहा है कि कंपनी इस फीचर को फरवरी मध्य या अंत तक रोलआउट कर देगी। हालांकि इसका स्टेबल वर्जन मार्च महीने में पेश किया जा सकता है।