​मोबाइल चुराकर भी पछताएगा चोर, अगर पता होगा स्मार्टफोन को ब्लॉक करने का तरीका​

How can i block my phone when stolen: सोशल मीडिया और ऑनलाइन पेमेंट के जमाने में स्मार्टफोन का डेटा काफी संवेदनशील हो जाता है। क्योंकि फोन से ज्यादा कीमती उसका डेटा होता है। ऐसे में यदि आपका फोन चोरी हो जाता है तो आपके फोन का डेटा आपके लिए मुसीबत बन सकता है। ऐसे में यदि आप भी अपने चोरी हुए फोन को ब्लॉक करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।

Authored by: Vishal MathelUpdated Dec 16 2024, 17:13 IST
फोन का पता लगाएं और उसे लॉक करें01 / 07

फोन का पता लगाएं और उसे लॉक करें

अगर आपका फोन चोरी हो गया है, तो बिल्ट-इन ट्रैकिंग सर्विस का उपयोग करें। Android के लिए, Find My Device का उपयोग करें और iPhone के लिए, Find My iPhone का उपयोग करें।

02 / 07Photo : Istock

फोन ट्रेक की मिलती है सुविधा

इन सर्विस की मदद से आप आसानी से अपने फोन को ट्रेक कर सकते हैं। यदि आप फोन को ट्रेक नहीं कर पा रहे हैं तो इन सर्विस की मदद से आप फोन को ब्लॉक कर सकते हैं, ताकि आपका डेटा सुरक्षित रहे। ये टूल आपको अपने फोन को रिमोटली लॉक करने की अनुमति देते हैं, जिससे चोर के लिए यह अनुपयोगी हो जाता है।

03 / 07Photo : Istock

अपने मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर से संपर्क करें

अपने टेलीकॉम ऑपरेटर से संपर्क करें और उनसे अपने सिम कार्ड को ब्लॉक करने के लिए रिक्वेस्ट करें। इसके अलावा, उन्हें फोन के IMEI नंबर को ब्लॉक करने के लिए कहें ताकि इसे किसी भी नेटवर्क पर उपयोग न किया जा सके।

04 / 07Photo : Istock

पुलिस में शिकायत दर्ज करें

अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन में चोरी की रिपोर्ट करें और अपने फोन के IMEI नंबर, मॉडल और लास्ट लोकेशन जैसी जानकारी दें। कानूनी उद्देश्यों और रिकवरी के लिए आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज करना आवश्यक है।​​

05 / 07Photo : Istock

IMEI का उपयोग करके अपना फोन ब्लॉक करें

सबसे पहले IMEI ब्लॉकिंग पोर्टल CEIR पर जाएं और अपने फोन को ब्लैकलिस्ट करने के लिए रिक्वेस्ट सबमिट करें। इससे डिवाइस बेकार हो जाएगा और सिम कार्ड बदलने के बाद भी वह चोर के किसी काम नहीं रहेगा।​​

06 / 07Photo : Istock

ऑनलाइन अकाउंट को तुरंत हटाएं

अपने डेटा की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए फोन में लॉगिन सभी जरूरी ऐप और अकाउंट को हटा दें। सभी अकाउंट का पासवर्ड बदलना और उन्हें अन्य डिवाइस से हटाना सबसे सही तरीका है। फोन चोरी होने के बाद सभी जरूरी अकाउंट जैसे कि Google, Apple ID, बैंकिंग ऐप और सोशल मीडिया अकाउंट के पासवर्ड तुरंत बदलें।

07 / 07Photo : Istock

डेटा को रिमोटली रिमूव करें

फाइंड माई डिवाइस या iCloud के जरिए उपलब्ध रिमोट डेटा मिटाने की सुविधा का इस्तेमाल करें। यह सुनिश्चित करता है कि आपके फोन पर मौजूद कोई भी व्यक्तिगत या संवेदनशील जानकारी मिटा दी जाए, जिससे आपकी गोपनीयता सुरक्षित रहे।