ग्रुप-ए में चिरप्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान को जगह मिली है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीमें ग्रुप में है।
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 विश्व कप 2024 में भिड़ंत 6 अक्तूबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगी।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2024 में अपने अभियान की शुरुआत दुबई में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगी।
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अबतक कुल 15 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले गए हैं जिसमें से 12 में भारतीय टीम को जीत और 3 में हार का सामना करना पड़ा है।
टी20 विश्व कप के दौरान भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच सात बार आमना सामना हुआ है। जिसमें से पांच बार बाजी भारत के और दो बार पाकिस्तान के हाथ लगी है। भारतीय टीम को 2012-13 और 2015-16 में हार का सामना करना पड़ा था।