भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज और यूएसए में खेले गए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। भारत ने 2007 के बाद पहली बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इस जीत में कई खिलाड़ियों ने खास भूमिका निभाई थी।
इंडियन प्रीमियर लीग के ऑक्शन में टी20 विश्व कप 2024 की चैंपियन टीम के भी कई खिलाड़ी उतर सकते हैं। इस बरा नीलामी काफी रोमांचक होने वाली है और कई बड़े खिलाड़ी इसमें अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं विश्व कप टीम के कौन से तीन प्लेयर्स को आईपीएल 2024 में बंपर राशि मिल सकती है।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ने की संभावना है। ऐसे में अगर वे आईपीएल ऑक्शन में आते हैं तो करोड़ों की कमाई कर सकते हैं।
रिपोर्ट्स की माने तो ऋषभ पंत भी आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ सकते हैं। पंत अगर ऑक्शन में आते हैं तो उन्हें खरीदने के लिए कई टीमें अपना बैंक खाली कर सकती हैं।
अर्शदीप सिंह ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया था। अगर पंजाब किंग्स उन्हें रिटेन नहीं करती है तो वे ऑक्शन में उतरेंगे और लेफ्ट आर्म गेंदबाज को हर कोई अपनी टीम में शामिल करना चाहेगा।