बीटिंग रिट्रीट देखने बाघा बॉर्डर पहुंची मनु भाकर, देखें तस्वीरें

पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली भारत की इकलौती ओलंपियन मनु भाकर ने अटारी बाघा बॉर्डर जाकर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में भाग लिया और बीएसएफ अधिकारियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान बीएसएफ पंजाब ने उन्हें सम्मानित किया।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Sep 14 2024, 16:12 IST
​बीटिंग रिट्रीट देखने पहुंची मनु01 / 05

​बीटिंग रिट्रीट देखने पहुंची मनु

पेरिस ओलंपिक में भारत को दो मेडल दिलाने वाली शूटर मनु भाकर ने अटारी बाघा बॉर्डर जाकर बीटिंग रिट्रीट समारोह में भाग लिया। उन्होंने बीएसएफ का हौसला बढ़ाया। उन्होंने इस इवेंट को अपनी लाइफ के बेस्ट मोमेंट में से एक बताया।​

02 / 05Photo : Twitter

बीएसएफ जवानों ने ली सेल्फी

डबल मेडलिस्ट मनु भाकर के साथ बीएसफ जवानों ने सेल्फी ली। इस दौरान जवानों का उत्साह देखने लायक था। वे अपने चैंपियन शूटर के साथ हर एक पल को यादगार बनाने से चूकना नहीं चाहते थे।

03 / 05Photo : Twitter

फैमिली के साथ पहुंचीं मनु

मनु भाकर बीटिंग रिट्रीट देखने अपने पूरे परिवार के साथ पहुंचीं थीं। इस दौरान बीएसएफ के द्वारा उन्हें एक खास तरह की कैप पहनाई गई।

04 / 05Photo : Twitter

सम्मान के लिए मनु ने किया शुक्रिया

मनु ने इस समारोह को लाइफ का बेस्ट मोमेंट बताया और बीएसएफ को इस अवसर के लिए बधाई दी। उन्होंने लिखा हमें अपने बीएसएफ जवानों पर हमेशा गर्व है जो हमारे देश की सीमाओं की रक्षा में दिन-रात काम करते हैं।

05 / 05Photo : Twitter

मनु ने जीता था दो मेडल

मनु ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। इसके अलावा उन्होंने सरबजोत के साथ मिलकर मिक्स्ड टीम इवेंट में एक और मेडल अपने नाम किया।