हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, बनीं ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी

Harmanpreet Kaur Create History: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उतरते साथ इतिहास रच दिया। हालांकि, वह बल्लेबाजी में फेल रहीं और केवल 15 रन ही बना पाईं।

Authored by: समीर कुमार ठाकुरUpdated Oct 4 2024, 22:39 IST
हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहासImage Credit : ICC01 / 05

हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मैच में हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया। उन्होंने मैदान में उतरते साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि, हरमनप्रीत टॉस हार गईं।

टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार की कप्तानीImage Credit : ICC02 / 05

टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार की कप्तानी

हरमनप्रीत कौर बतौर कप्तान टी20 वर्ल्ड कप में चौथी बार उतरीं। इससे पहले वह टीम इंडिया का नेतृत्व 2018, 2020 और 2023 में किया था। वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत को सबसे ज्यादा बार लीड करने वाली कप्तान बन गईं।

मिताली राज को छोड़ा पीछेImage Credit : ICC03 / 05

मिताली राज को छोड़ा पीछे

हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज का रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले मिताली राज ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नेतृत्व 3 वर्ल्ड कप में किया था। मिताली ने 2012, 2014 और 2016 में टीम इंडिया का नेतृत्व किया था।

बतौर कप्तान हरमन का रिकॉर्डImage Credit : ICC04 / 05

बतौर कप्तान हरमन का रिकॉर्ड

हरमनप्रीत ने इससे पहले 3 बार टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की है जबकि दो बार टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया है। हरमन की कप्तानी में टीम 2018 और 2023 में सेमीफाइनल में पहुंची थी।

बल्लेबाजी में फेल रहीं हरमनImage Credit : ICC05 / 05

बल्लेबाजी में फेल रहीं हरमन

हरमनप्रीत कौर पहले मुकाबले में इतिहास रचने में तो कामयाब रही लेकिन वह इस मुकाबले में बल्ले से कमाल नहीं कर पाईं। हरमन केवल 15 रन बनाकर आउट हो गईं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!