भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में दो बार भाग ले चुकी है लेकिन उसके हाथ में अभी तक एक भी खिताब नहीं आया है। ऐसे में वे इस बार यूएई में अपनी ट्रॉफी का सूखा खत्म करने उतरेंगी। भारत को जीत के लिए इन पांच खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
स्मृति मंधाना भारत की उप-कप्तान हैं और शानदार लय में नजर आ रही है।
28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए 22.02 की औसत से 50 विकेट लेकर अद्भुत प्रदर्शन किया है।
हरमनप्रीत कौर का बल्ला फिलहाल थोड़ा खामोश है लेकिन वे बड़े मैच की खिलाड़ी हैं और टीम की कप्तान भी हैं ऐसे में टीम को काफी उम्मीद होगी।
भारत की विकेटकीपर बल्लेबाज का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 55 मैचों में 28.66 की प्रभावशाली औसत के साथ स्ट्राइक रेट 140 से अधिक है।
भारतीय ऑफ स्पिनर अपने देश के लिए टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1,000 रन और 100 विकेट पूरे करने वाली पहली भारतीय हैं।