भारत की तरह ही जापान में भी गणेश जी, देवी सरस्वती, लक्ष्मी जी, इंद्र देव, गरुड़ देव समेत कई देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। बस अंतर इतना है कि वहां पर इन देवी-देवताओं को अलग नामों से जाना जाता है। जापान के कई मंदिरों में हिंदू भगवान की प्रतिमाएं आसानी से देखने को मिल जाती है। चलिए आपको भी दिखाते हैं जापान के हिंदू संस्कृति से मिलते-जुलते देवी-देवताओं की फोटोज।
जापान में भगवान गणेश को कांगितेन के नाम से जाना जाता है। जो जापानी बौद्ध धर्म से संबंध रखते हैं। कांगितेन कई रूपों में पूजे जाते हैं, लेकिन इनका दो शरीर वाला स्वरूप सर्वाधिक प्रचलित है।
जापन के योशिवारा जिंजा में मां सरस्वती की मूर्ति।
ये तस्वीर अग्नि देवता की लग रही है। जिन्हें जापन में कातीन या केतन के नाम से पूजा जाता है।
ओदावारा के पास मंदिर में गरुड़ देव की मूर्ति देखने को मिलती है।
जापान का एक प्रसिद्ध शहर है किचिजोई। यही वह शहर है जिसका नाम हिंदू देवी लक्ष्मी जी के नाम पर रखा गया है। यहां किचिजोई का मतलब देवी लक्ष्मी होता है। भारत की तरह ही जापान में भी देवी लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है।