किचन में ना रखें ये पांच चीजें, वरना हो जाएंगे कंगाल

वास्तु के अनुसार किचन में कुछ चीजों को रखना शुभ नहीं माना जाता है। किचन में हमेशा वास्तु के अनुसार ही चीजों को रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे टिप्स बताए गए हैं। जिनका प्रयोग करके घर में सकारात्मकता आती है। आइए जानें वास्तु के अनुसार हमें अपने किचन में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

Authored by: जयंती झाUpdated Sep 24 2024, 17:11 IST
वास्तु में किचन को सबसे उत्तम दिशा माना गया है। किचन का संबंध सीधा सेहत से होता है। वास्तु के हिसाब से किचन होने से या किचन में सामान सही होने से घर में बरकत आती है। वास्तु के हिसाब से किचन में कुछ सामान को नहीं रखना चाहिए। आइए जानें की किचन में हमें किन चीजों को नहीं रखना चाहिए। 01 / 07

वास्तु में किचन को सबसे उत्तम दिशा माना गया है। किचन का संबंध सीधा सेहत से होता है। वास्तु के हिसाब से किचन होने से या किचन में सामान सही होने से घर में बरकत आती है। वास्तु के हिसाब से किचन में कुछ सामान को नहीं रखना चाहिए। आइए जानें की किचन में हमें किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

02 / 07Photo : Social

कूडादान

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी किचन में कूड़ेदान नहीं रख्नना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि यदि आप किचन में कूड़ेदान रखती हैं तो घर की नकारात्मक ऊर्जा आपके किचन में प्रवेश करती है।

03 / 07Photo : Social

सूखा पौधा

घर के किचन में आपको कभी भी सूखे पौधे नहीं रखने चाहिए। इन पौधों को किचन में रखने से किचन में नकारात्मकता आती है। सूखे पौधे रखने से घर में दिक्कतें आने लगती है।

04 / 07Photo : Social

​खराब बिजली के उपकरण​

आपको किचन में खराब बिजली के उपकरण नहीं रखने चाहिए। यदि किचन में कोई उपकरण उपयोग में नहीं है या खराब है, तो सक्रिय और सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह बनाए रखने के लिए उसकी मरम्मत कराएं या उसे घर से बाहर निकाल दें।

05 / 07Photo : Social

​झाड़ू नहीं रखना​

किचन में भूलकर भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। किचन में झाड़ू रखने से बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

06 / 07Photo : Social

​टूटे हुए बर्तन​

टूटे या चिटके हुए बर्तन घर के किचन में रखना अशुभ माना जाता है । घर के किचन में टूटे हुए बर्तन रखने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। आप टूटे हुए बर्तनों को तुरंत घर से बाहर कर दें।

07 / 07Photo : Social

किचन में बैठकर खाएं

रसोईघर में ही बैठकर खाना खाना चाहिए। ऐसा करने से राहु और केतु का प्रभाव कम या न के बाराबर होता है।

लेटेस्ट न्यूज