भारत की सबसे खूबसूरत महारानी कही जाने वाली बरोड़ा की राधिका राजे गायकवाड की खूबसूरती तो साड़ियों का कलेक्शन दोनों ही अक्सर लोगों के होश उड़ा देता है। महारानी के पास सिल्क, बनारसी, पैठणी से लेकर दुनिया भर की बेशकीमती साड़ियां हैं, जिनकी डिजाइन देख आपके भी होश उड़ जाएंगे।
सिल्क और बनारसी दोनों ही तरह की साड़ियां अपने साथ एक राजसी चमक लेकर आती हैं। महारानी राधिका के पास खूबसूरत सोने-चांदी की ज़री वाली साड़ियों की बेहतरीन डिजाइन्स हैं। ये बैंगनी रंग की साड़ी अपने आप में ही खूबसूरती की मिसाल है।
रंगकत स्टाइल की ये खूबसूरत जरी वर्क वाली बनारसी साड़ी का भी कोई जवाब नहीं है। ऑम्ब्रे स्टाइल की गुलाबी लाल रंग की साड़ी बेहद प्यारी लग रही हैं। स्कूप नेक का ब्लाउज भी बहुत गजब है।
सिंपल, सुंदर और कम्फर्टेबल लुक वाली ये फ्लोरल प्रिंट शिफॉन साड़ी का भी अपना ही क्रेज है। अक्सर रॉयल लेडीज ऐसे ड्रेप में शिफॉन, कॉटन की साड़ियां फ्लॉन्ट करती नजर आई हैं। ये सिंपल सी साड़ी भी इतनी शानदार लग रही है कि इसके आगे हैवी वर्क की साड़ियां फेल हैं।
बैंगनी तो नीले रंग की ये खूबसूरत थ्रेड वर्क की साड़ियों का लुक बहुत ही यूनिक है। चिड़िया, फूल और पत्ती की डिजाइन साड़ी में रॉयल टच दे रही हैं। ऐसी साड़ियों को आप सिंपल ब्लाउज के साथ भी पहन सकते है।
महारानी राधिका राजे गायकवाड़ के कलेक्शन में खूबसूरत रॉयल टिशू सिल्क तो ऑर्गेंजा बनारसी की भी कई साड़ियां हैं। गुलाबी और नीले रंग के कॉम्बिनेशन वाली ये टिशू सिल्क की साड़ी का भी जवाब नहीं है। राधिका जी पर वाकई ये वाली साड़ी और ड्रेपिंग स्टाइल खूब फबती है।