सरेआम प्यार दिखाते नहीं थकते थे Neil Bhatt-Aishwarya Sharma, अब शादी के 4 साल बाद होने जा रहा है तलाक!

Neil Bhatt-Aishwarya Sharma Romantic Photos Viral Amid Divorce News: टीवी के चर्चित कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर खबर आ रही है कि दोनों ने शादी के 4 साल बाद तलाक फाइल किया है। बता दें कि नील-ऐश्वर्या को उनके रोमांटिक अंदाज के लिए खूब जाना जाता है।

Authored by: आशना मलिकUpdated Nov 6 2025, 16:04 IST
नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा की रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल01 / 08

नील भट्ट-ऐश्वर्या शर्मा की रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल

Neil Bhatt-Aishwarya Sharma Romantic Photos Viral Amid Divorce News: टीवी के चर्चित कपल नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को लेकर बीते कई दिनों से खबर आ रही है कि उन्होंने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिये हैं। यहां तक कि आज ये भी खबर सुनाई दी कि दोनों ने शादी के 4 साल बाद तलाक फाइल किया है। लेकिन बता दें कि एक वक्त पर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को टीवी के सबसे रोमांटिक कपल के तौर पर जाना जाता था। वे जमाने के सामने अपने प्यार को जताने में कोई कसर नहीं छोड़ते थे। तो चलिए एक नजर डालते हैं उनकी रोमांटिक तस्वीरों पर-

02 / 08Photo : Neil Bhatt Instagram

कई बार वायरल हुईं लिप-लॉक फोटोज

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा अक्सर अपनी लिप लॉक फोटोज सोशल मीडिया पर साझा करते हुए नजर आते थे। दोनों एक-दूजे पर प्यार लुटाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते थे।

03 / 08Photo : Neil Bhatt Instagram

फैंस मानते थे परफेक्ट कपल

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का रोमांस देखकर लोगों ने उन्हें परफेक्ट कपल मानना शुरू कर दिया था। यहां तक कि बिग बॉस 17 में भी दोनों की केमिस्ट्री ने लोगों का खूब दिल जीता था।

04 / 08Photo : Neil Bhatt Instagram

सीरियल के सेट पर हुई मुलाकात

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात एक टीवी शो 'गुम है किसी के प्यार में' के सेट पर हुई थी। इस टीवी सो में दोनों ने पहले कपल, फिर देवर-भाभी और फिर पति-पत्नी का रोल अदा किया था।

05 / 08Photo : Neil Bhatt Instagram

ऐश्वर्या शर्मा पर दिल हार बैठे थे नील भट्ट

नील भट्ट 'गुम है किसी के प्यार में' के मॉक शूट के वक्त ही ऐश्वर्या शर्मा पर दिल हार बैठे थे। उन्होंने इस बारे में कई बार एक्ट्रेस को इशारे भी दिये। इस बात का खुलासा खुद कपल ने किया था।

06 / 08Photo : Neil Bhatt Instagram

उज्जैन में हुई थी शानदार शादी

नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा ने उज्जैन में परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई थी। दोनों की शादी की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। करीब एक साल तक एक-दूजे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी रचाई थी।

07 / 08Photo : Neil Bhatt Instagram

जब घूंघट की आड़ में ऐश्वर्या ने किया नील को किस

ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। एक तस्वीर में ऐश्वर्या शर्मा घूंघट की आड़ से नील भट्ट को किस करती हुई दिखाई दीं।

08 / 08Photo : Neil Bhatt Instagram

तलाक पर साधी हुई है कपल ने चुप्पी

बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने अभी तक तलाक की खबरों पर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है। यहां तक कि दोनों इंस्टाग्राम पर भी एक-दूजे को फॉलो करते हैं।