...तो जेल से मोबाइल के जरिए बिहार सरकार गिराने की कवायद में जुटे लालू यादव, सुशील मोदी का बड़ा आरोप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 2, 2021, 10:06 PM IST

 बीजेपी के राज्यसभा सांसद और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी (Sushil Modi) ने एकबार फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) पर हमला बोला है। 

...तो जेल से मोबाइल के जरिए बिहार सरकार गिराने की कवायद में जुटे लालू यादव, सुशील मोदी का बड़ा आरोप

बिहार की राजनीति के रंग भी अजीब हैं, हाल ही में राज्य की सत्ता पर काबिज नीतीश सरकार को अस्थिर करने की कोशिशें जारी हैं, इसी क्रम में बीजेपी के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने एकबार फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव पर हमला किया है। सुशील मोदी ने ट्वीट कर लालू पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि वो जेल से बिहार सरकार को अस्थिर करना चाहते हैं और इसके लिए वो मोबाइल के माध्यम से ही जोड़-तोड़ में जुटे हैं।

सुशील मोदी ने ट्वीट कर लिखा-बिहार में भाजपा और जदयू के बीच लगभग दो दशक पुरानी दोस्ती से जलने वाले तत्वों की वजह से हमारे बीच एक बुरा दौर आया और गुजर गया। हमें जनता ने जब फिर सेवा का मौका दिया,तो विपक्ष की छाती फटने...

मोदी का आरोप है कि सजायाफ्ता लालू प्रसाद रांची रिम्स के पेइंग वार्ड से जेल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं लालू मोबाइल फोन के जरिए लगातार राजद नेताओं को निर्देश देकर जोड़तोड़ को बढ़ावा दे रहे हैं।

लालू यादव पर पहले भी सरकार को अस्थिर करने का लगा है आरोप

आरजेडी पर तंज करते हुए सुशील मोदी ने कहा कि राज्य को लालटेन युग से बाहर लाकर हर गांव को बिजली पहुंचायी गई है, एनडीए सरकार में कृषि रोड मैप लागू किया गया है और राज्य को उच्च शिक्षा के नए-नए संस्थान मिले हैं उन्होंने आगे कहा कि एनडीए ने परस्पर सम्मान और विश्वास को मजबूत आधार बनाते हुए काम किया है बिहार को जंगलराज से निकालकर विकास की तरफ बढ़ाया है। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव पर फोन कर बीजेपी विधायक को विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव में गैर-हाजिर रहने के लिए लालच देने का आरोप लगा है।

इससे पहले सुशील मोदी ने राहुल गांधी पर हमला किया था उन्होंने पूछा था कि राहुल गांधी बताएं कि वे कहां हैं और उन्होंने दुनिया के किस स्थान से देशवासियों को नए साल की बधाई दी है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!