Patna Murder News: पटना में पीट-पीटकर अधेड़ को मार डाला, शव को फेंक कर भागे अपराधी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 8, 2022, 06:02 PM IST

Patna Murder News: राजधानी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी खुलेआम घटना को अंजाम दे रहे हैं। अब एक बुजुर्ग को अपराधियों ने पीट-पीटकर मार डाला है। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। अब तक कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है। इधर, 20 दिनों से लापता बच्ची को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चा चोर गिरोह ने बच्ची को अगवा किया था।

Patna Murder News: पटना में पीट-पीटकर अधेड़ को मार डाला, शव को फेंक कर भागे अपराधी
Photo Credit: Representative Image

Patna Murder News: राजधानी में ही पुलिस का खौफ अपराधियों में खत्म हो गया है। हर दिन अपराधी पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। हत्या की घटनाएं दिनोंदिन बढ़ती जा रही हैं। वहीं, मामले में पुलिस के हाथ खाली रह जा रहे हैं। ताजा मामला पटना के मनेर थाना क्षेत्र का है। यहां शुक्रवार की सुबह प्रेम टोला के पास अपराधियों ने पीट-पीटकर एक बुजुर्ग को मार डाला। फिर उसके शव को प्रेम टोला के पास फेंक कर मौके से भाग निकले। 

शव की शिनाख्त मनेर के रामपुर दियारा के रहने वाले उमेश यादव के रूप में हुई है। 50 साल के उमेश की हत्या की वजह जानने में पुलिस लगी है। वहीं, घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है। खुलेआम हत्या से इलाके में दहशत का माहौल कायम है। 

लोगों ने दी पुलिस को सूचना, तफ्तीश शुरू

शव देखने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया। पुलिस ने हत्या के कारण एवं अन्य मामलों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। मनेर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन का कहना है कि पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान मिले हैं। विस्तृत जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मिलेगी। 

पटना पुलिस को बड़ी सफलता

पटना पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह से एक मासूम बच्ची को बरामद किया है। 20 दिनों से लापता बच्ची को देखकर परिजन के चेहरे खिल उठे। बता दें शहर के गांधी मैदान थाना क्षेत्र अंतर्गत लालजी टोले में किराए के मकान में रहने वाले बच्ची को देह व्यापार के धंधे में धकलने के लिए अपहरण कर के ले जाया गया था। तीन साल की बच्ची को अगवा करने में गिरोह की सरगना, तीन अन्य महिलाएं और दो पुरुषों की संलिप्तता उजागर हुई है। छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!