मध्य प्रदेश

उज्जैन में 'दहशत का अंत': महाकाल क्षेत्र में अपराधी योगी का सरेआम निकाला जुलूस

पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कदम से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल स्थापित करने में मदद मिलेगी

Image

आरोपी धर्मेंद्र योगी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में आपराधिक तत्वों पर लगाम लगाने की मुहिम जारी है। इसी क्रम में, उज्जैन की महाकाल थाना पुलिस ने क्षेत्र के कुख्यात आदतन आरोपी धर्मेंद्र योगी को गिरफ्तार करने के बाद उसका महाकाल मंदिर क्षेत्र में सरेआम जुलूस निकाला। यह कार्रवाई असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देने के लिए की गई है।

योगी पर हाल ही में एक फरियादी के साथ गंभीर मारपीट करने, उसे चोटें पहुंचाने और अवैध धन की मांग करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल निरीक्षण के लिए लाया, जहां उसका जुलूस निकाला गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, धर्मेंद्र योगी के विरुद्ध दो दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध हैं, जिनके पुराने प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन हैं। उज्जैन पुलिस का कहना है कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कदम से क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल स्थापित करने में मदद मिलेगी

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article