पन्ना में खतरनाक सियार का कहर; हमले से ग्रामीण बुरी तरह घायल, इलाके में दहशत का माहौल

पन्ना के जंगल का खौफ अब शहर की सीमाओं तक फैल गया है। एक खतरनाक सियार ने लोगों के जीवन में डर और दहशत पैदा कर दी है। हाल ही में हुए हमले में एक वाहन चालक और ग्रामीण घायल हो गए, जिससे इलाके में सनसनी मच गई है।

Panna News: जंगल का डर अब शहर की सीमा तक पहुंच गया है। पन्ना, जो अपने समृद्ध वन्यजीव जीवन के लिए मशहूर है, अब एक खतरनाक सियार की वजह से दहशत में है। आज पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वाहन चालक जुम्मन मोहम्मद रोज की तरह नदी किनारे शौच के लिए गए थे, तभी एक आक्रामक सियार ने उन पर अचानक हमला कर दिया।

Jackal Attacks Villagers In Panna

पन्ना में सियार ने किया ग्रामीणों पर हमला

सियार ने सबसे पहले एक चरवाहे की बकरी पर हमला किया और उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब जुम्मन मदद के लिए आगे बढ़े, तो सियार ने उन पर भी झपट्टा बोला। उनकी चीख-पुकार सुनकर पास के खेत में काम कर रहे कमलेश कोरी मदद के लिए दौड़े, लेकिन सियार ने उन पर भी हमला कर दिया।

End of Feed