मध्य प्रदेश

महाराष्ट्र के गोंदिया में भीषण हादसा, बस-ट्रक की भिड़ंत; 3 की मौत

क निजी ट्रैवल एजेंसी की बस छत्तीसगढ़ के कवर्धा से महाराष्ट्र के चंद्रपुर जा रही थी। रात 12:20 बजे जब बस देवरी से होकर जा रही थी तो अंधेरे के कारण चालक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को देख नहीं पाया और उससे टकरा गया।

Image

गोंदिया एक्सीडेंट

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के एक गांव के पास छत्तीसगढ़ से आ रही एक निजी बस के खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पंजीकृत बस के आठ यात्री बृहस्पतिवार आधी रात के बाद देवरी तहसील के अंतर्गत धोबीसराड गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, एक निजी ट्रैवल एजेंसी की बस छत्तीसगढ़ के कवर्धा से महाराष्ट्र के चंद्रपुर जा रही थी। रात 12:20 बजे जब बस देवरी से होकर जा रही थी तो अंधेरे के कारण चालक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को देख नहीं पाया और उससे टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में 45 यात्री सवार थे और उनमें से तीन की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article