फैशन में कब क्या नया ट्रेंड बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। कभी स्नीकर्स छा जाते हैं, तो कभी पुराने कपड़ों को नया रूप देने का चलन लोगों को पसंद आने लगता है। अब इसी कड़ी में जरी बूट्स का ट्रेंड नजर आ रहा है। पहली नजर में इन्हें देखकर ऐसा लगता है जैसे किसी शादी के लहंगे या भारी-भरकम एथनिक आउटफिट से जरी का काम उठाकर सीधे बूट पर सजा दिया गया हो। चमकीली जरी, रंग-बिरंगे धागे, छोटे-छोटे मोटिफ और पारंपरिक कढ़ाई इन बूट्स को आम फुटवियर से बिल्कुल अलग बना देती है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - रणबीर-सिद्धार्थ को करेंगे फेल, देखें कुर्ते के साथ दुपट्टा कैसे स्टाइल करें?
आखिर क्या होते हैं Zari Boots?
जरी बूट्स ऐसे बूट होते हैं, जिनके ऊपर जरी, कढ़ाई, लेस, सजावटी पैच, चमकीले धागे या एथनिक मोटिफ का इस्तेमाल किया जाता है। इनका लुक आम लेदर या प्लेन बूट्स से काफी अलग होता है।
इनमें ट्रेडिशनल देसी इंडियन कारीगरी की झलक दिखाई देती है, लेकिन इन्हें मॉडर्न वेस्टर्न बूट के साथ मिलाकर पहनने से एकदम नया फैशन स्टेटमेंट बन जाता है। खास बात यह है कि इन्हें खरीदना ही जरूरी नहीं। आप सिंपल और क्रिएटिव DIY से अलमारी में पड़े पुराने बूट्स को नया लुक दे सकते हैं।
इंफ्लुएंजर ने बनाएं DIY बूट्स
अगर आपके पास कोई पुराने बूट्स हैं जिसे आप पहनना बंद कर चुके हैं, तो उसे तुरंत फेंकने की जरूरत नहीं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंजर श्रेया अरोड़ा के DIY आइडिया से इंस्पिरेशन लेकर उसे ट्रेंडी जरी बूट में बदला जा सकता है।
इसके लिए सबसे पहले बूट्स को अच्छी तरह से साफ कर लें। फिर अपनी पसंद की जरी लेस, कढ़ाई वाले पैच, सजावटी बॉर्डर या छोटे एथनिक मोटिफ चुनें। डिजाइन को पहले बूट पर रखकर देखें कि वह कैसा दिखाई दे रहा है। पसंद आने पर फुटवियर के मटेरियल के हिसाब से उपयुक्त फैब्रिक एडहेसिव या मजबूत गोंद से इन्हें सावधानी से चिपकाएं। अगर आपको फैशनेबल और ट्रेंडी फंकी चीजें पहनने का शौक है, तो एक बार ये वाले जरी बूट्स जरूर ट्राय करने चाहिए।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - अनारकली कुर्ती को स्टाइल करने के 5 ट्रेंडी तरीके
कैसे पहनें Zari Boots?
जरी बूट्स को प्लेन कुर्ती, शॉर्ट ड्रेस, डेनिम शॉर्ट्स, जींस और ओवरसाइज शर्ट जैसे आउटफिट के साथ पहना जा सकता है। अगर बूट्स बहुत ज्यादा हैवी लुक दे रहे हैं, तो कपड़ों को थोड़ा सिंपल रखें।
