रामायण की रिलीज से पहले छाया यश का 10 सिरों वाला रावण ब्रोच, खूब हो रही चर्चा

यश का यह ब्रोच, फिल्म में उनके किरदार से जुड़ा था। दरअसल रामायण में यश रावण की भूमिका में हैं।

फिल्मी दुनिया में इन दिनों दीवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' की खूब चर्चा है। पिछले दिनों लॉस एंजिल्स में आयोजित इस फिल्म के भव्य प्रीमियर पर साउथ के सुपरस्टार यश ने अपने शानदार और अनोखे अंदाज से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। रेड कार्पेट पर उनके लुक से ज्यादा जिस चीज ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह था उनका एक खास और आकर्षक ब्रोच

Ramayana Actor Yash Raavan Broch

रामायण के प्रीमियर पर खास ब्रोच में दिखे थे यश

दस सिर वाला ब्रोच

इस खास मौके पर यश ने एक ऑल-ब्लैक कलर का क्लासी सूट पहना हुआ था, जिसके साथ उन्होंने काले रंग का चश्मा लगाकर अपने लुक को पूरा किया। उनके इस साधारण दिखने वाले ब्लैक जैकेट पर लगाया गया सुनहरे रंग का एक खास ब्रोच लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र बन गया। इस ब्रोच में रावण के दस सिरों को बेहद बारीकी और खूबसूरती के साथ उकेरा गया था। इस सुनहरे ब्रोच से जुड़ी लटकती हुई सोने की चेन ने उनके पूरे पहनावे को शाही और अनोखा लुक दिया।

End of Feed