World Senior Citizen Day: परिवार में बुजुर्गों का होना क्यों है जरूरी? Gen Z जरूर समझें इसकी अहमियत

बुजुर्ग सिर्फ घर के बड़े सदस्य नहीं, बल्कि परिवार की चलती-फिरती यादें, अनुभव और भावनाओं का खजाना होते हैं। उनकी मौजूदगी हमें रिश्तों की अहमियत, धैर्य और जिंदगी को थोड़ा ठहरकर जीना सिखाती है।

World Senior Citizen Day: आज की तेज जिंदगी में हमारी सुबह मोबाइल की स्क्रीन से शुरू होती है और रात भी नोटिफिकेशन देखते-देखते गुजर जाती है। काम, पढ़ाई, करियर, दोस्त, सोशल मीडिया और अपनी पसंद की जिंदगी के बीच कई बार घर के बुजुर्ग पीछे छूट जाते हैं। हम उन्हें प्यार तो करते हैं, लेकिन क्या उनके साथ बैठकर सच में बात करते हैं? यही सवाल World Senior Citizen Day जैसे मौके को खास बनाता है।

बुजुर्गों की अहमियत सिर्फ इसलिए नहीं है कि वे हमसे उम्र में बड़े हैं। उनके पास जिंदगी के ऐसे अनुभव होते हैं, जिन्हें कोई गूगल सर्च पूरी तरह नहीं समझा सकता। उन्होंने परिवारों को बदलते देखा है, मुश्किल वक्त झेला है और छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढना सीखा है। जेन Z के लिए शायद सबसे जरूरी बात यही है, बुजुर्गों से सिर्फ सलाह नहीं, उनकी कहानी सुनना भी सीखें। क्योंकि कई बार उनके बीते कल में हमारे आने वाले कल की समझ छिपी होती है।

End of Feed