World Health Day: सिर्फ बीमार होने पर नहीं, 30 के बाद नियमित प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप जरूरी, मिल सकता है गंभीर रोगों से बचाव

Preventive health checkups: बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और छिपी बीमारियों के खतरे को समय रहते पहचानना बेहद जरूरी है। इसलिए 30 की उम्र के बाद प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप्स कराना जरूरी है। जानिए इनका महत्व..

Preventive health checkups: अक्सर हम अपनी सेहत को तब तक नजरअंदाज करते रहते हैं, जब तक कोई बड़ी परेशानी सामने न आ जाए। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि बीमार होने के बाद इलाज कराने से बेहतर है समय रहते जांच करवा लेना। विश्व स्वास्थ्य दिवस (World Health Day) के मौके पर आर्टेमिस हॉस्पिटल की यूनिट हेड और सीनियर कंसल्टेंट (इंटरनल मेडिसिन) डॉ. सीमा धीर बताती हैं कि 30 की उम्र के बाद शरीर में कई ऐसे बदलाव शुरू हो जाते हैं, जो धीरे-धीरे बीमारियों का खतरा बढ़ा सकते हैं। नियमित प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप्स (Preventive Health Checkups) से शरीर के अंदर हो रही समस्याओं का जल्दी पता चल जाता है और समय रहते सही कदम उठाए जा सकते हैं। यह आदत भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती है।

World Health Day Preventive Health Check-up Importance

प्रिवेंटिव हेल्थ चेकअप क्यों जरूरू हैं

30 के बाद शरीर में बदलाव आने लगते हैं

डॉ. सीमा धीर के अनुसार 30 की उम्र के बाद शरीर की कार्यप्रणाली पहले जैसी तेज नहीं रहती। मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे कम होने लगता है और गलत लाइफस्टाइल का असर जल्दी दिखाई देने लगता है। अनियमित खानपान, कम एक्सरसाइज और लगातार बैठकर काम करना शरीर पर दबाव बढ़ाता है। ऐसे में नियमित हेल्थ चेकअप करवाना जरूरी हो जाता है, ताकि शरीर की स्थिति का सही समय पर पता चल सके।

End of Feed