लाइफस्टाइल

How To: पीलर पर जम गई है काली परत, इस ट्रिक से करें साफ, छिलनी में वापस आएगी नई वाली धार

how to clean kitchen peeler: किचन में पीलर जल्दी गंदा हो जाता है। अगर आप भी पीलर साफ करने का तरीका ढूंढ़ रही हैं तो यहां बताई गई ट्रिक आपकी मदद करेंगी। देखें छिलनी साफ करने का तरीका।

Image

छिलनी को नए जैसा बनाने का आसान तरीका

How to clean a Kitchen Peeler: रसोई में इस्तेमाल होने वाला पीलर एक छोटा लेकिन बेहद जरूरी टूल है। रोजाना आलू, गाजर, खीरा या फल छीलते समय इसमें गंदगी, स्टार्च और बैक्टीरिया जमा हो जाते हैं। अगर इसे सही तरीके से साफ़ न किया जाए, तो यह आपकी किचन हाइजीन पर असर डाल सकता है और खाने की गुणवत्ता को भी प्रभावित कर सकता है। अच्छी बात यह है कि पीलर को साफ करना बेहद आसान है और इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स की भी जरूरत नहीं पड़ती। कुछ आसान घरेलू तरीकों (Cleaning Tips) से आप अपने पीलर को चमकदार और सुरक्षित बना सकते हैं। आइए जानते हैं।

रसोई में पीलर को साफ करने के आसान तरीके

1. तुरंत धोने की आदत डालें

हर इस्तेमाल के बाद पीलर को तुरंत गुनगुने पानी से धो लें। इससे उस पर जमी ताज़ा गंदगी आसानी से हट जाती है और बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी कम हो जाता है।

गंदा पीलर किन चीजों की मदद से साफ कर सकते हैं

गंदा पीलर किन चीजों की मदद से साफ कर सकते हैं

2. डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल करें

एक छोटे ब्रश या स्पंज पर थोड़ा सा डिशवॉश लिक्विड लगाकर पीलर के ब्लेड और हैंडल को धीरे-धीरे साफ़ करें। ध्यान रखें कि ब्लेड पर ज्यादा जोर न लगाएं ताकि चोट न लगे।

3. बेकिंग सोडा से डीप क्लीनिंग करें

अगर पीलर पर जिद्दी दाग या बदबू आ रही हो, तो बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाकर ब्लेड पर हल्के हाथ से रगड़ें। इससे पीलर फिर से चमकने लगेगा।

4. सिरके से कीटाणु हटाएं

एक कटोरी में थोड़ा सा सफेद सिरका लें और उसमें पीलर को 5–10 मिनट तक के लिए डुबोकर रखें। यह बैक्टीरिया खत्म करने में मदद करता है और जंग लगने की संभावना भी कम करता है।

5. अच्छी तरह सुखाना न भूलें

पीलर को धुलने के बाद इसे किसी भी जगह पर न रखें। सामान के साथ टकराने से भी इसकी धार कम हो सकती है। इसे हमेशा नाइफ स्टैंड, मैग्नेटिक स्ट्रीप, ब्लेड प्रोटेक्टर में ही रखे। इससे आप अपने पीलर की धार को सेफ रखने के साथ-साथ खुद को भी सेफ रख सकती हैं। धोने के बाद पीलर को सूखे कपड़े से पोंछकर पूरी तरह सुखा लें। गीला रखने से ब्लेड पर जंग लग सकती है।

6. पीलर को सुरक्षित जगह पर रखें

पीलर को हमेशा सूखी और साफ़ जगह पर रखें। बेहतर होगा कि इसे कटलरी स्टैंड या दराज में अलग स्थान पर रखें ताकि ब्लेड सुरक्षित रहे।

पीलर पीलर साफ करते समय हमेशा सावधानी बरतें, क्योंकि इसका ब्लेड तेज होता है। बच्चों की पहुंच से इसे दूर रखें और समय-समय पर इसकी स्थिति जांचते रहें। अगर ब्लेड बहुत ज्यादा खराब हो जाए, तो नया पीलर इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

यह लेख मूल रूप से गौरंगी (Gaurangi) द्वारा लिखा गया है, वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ बतौर इंटर्न जुड़ी हुई हैं।

Medha Chawla
मेधा चावला author

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वा... और देखें

End of Article