World Health Day 2023, Health Checkup Routine: आज कल हर व्यक्ति स्वास्थ्य की कुछ न कुछ समस्याओं से जूझ रहा है। अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखने का एक महत्वपूर्ण तरीका डॉक्टर्स रूटीन चेकअप बताते है। आज वर्ल्ड हेल्थ डे के मौके पर रूटीन चेकअप के महत्व को समझिए और जानिए किसको और कब हेल्थ चेक अप की जरूरत है। डॉक्टर्स मानते है की हर व्यक्ति का स्वास्थ्य उसकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। नियमित चेक अप कराने के बहुत से फायदे होते है, स्वास्थ्य समस्याओं का जल्दी पता लग जाता है और आप देखभाल के उपायों के बारे में जान लेते है ।
दिल्ली के सीके बिरला हॉस्पिटल के मेडिसिन डिपार्टमेंट में सीनियर कंसल्टेंट डॉ राजिवा गुप्ता बताते हैं कि कुछ लोग ऐसे हैं जिनके पास टाइम नहीं होता और वह खुद को फिट और फाइन समझते हैं इसलिए कभी भी रूटीन चेकअप को प्राथमिकता नहीं देते हैं, लेकिन डॉक्टर और एक्सपर्ट्स का मानना है कि रूटीन चेकअप कराने से आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने में मदद भी मिलती है और स्वास्थ संबंधी कई जानकारियां भी पता चलती है।
रूटीन चेक-अप और नियमित जांच से कई लाभ मिलते हैं जो लंबे समय तक अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। सीके बिरला हॉस्पिटल गुरुग्राम-दिल्ली के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट में सीनियर कंसल्टेंट डॉ राजिवा गुप्ता रूटीन चेक-अप और नियमित जांच से कई लाभ बताते हैं
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जल्दी पहचान होती है
होती हैं। नियमित जांच-पड़ताल से इन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीर या फिर जानलेवा होने से पहले ही पहचाना जा सकता है। उदाहरण के लिए कैंसर या फिर हृदय रोग की जांच करने से, पहले से ही कई सारी जानकारियां मिल जाती हैं और समस्या होने पर इसके लिए उपचार भी किए जा सकते हैं।
नियमित जांच से बीमारियों के संक्रमण में कमी
नियमित जांच से कई बढ़ती हुई बीमारियों को रोका जा सकता है। उदाहरण के लिए दांतों की नियमित जांच मसूड़ों की बीमारी के शुरुआती संकेतों को पहचानने में मदद करती है और इसके गंभीर होने से पहले इसके उपायों पर काम किया जा सकता है। इसके संक्रमण से बचने के लिए नियमित जांच के दौरान फ्लू शॉट जैसे टीकाकरण भी दिए जा सकते हैं।
Open Communication with Healthcare Professionals
नियमित चेकअप के समय आप अपने डॉक्टर और हेल्थ केयर प्रोफेशनल से अपनी समस्याओं को लेकर खुलकर बात कर सकते हैं और किसी भी व्यक्ति को अगर किसी बीमारी के लक्षण हैं तो वह डॉक्टर से पहले से कंसल्ट कर सकता हैं। पहले से किसी भी समस्याओं की जानकारी रहती है तो आप अच्छे से अच्छे डॉक्टर और हेल्थकेयर प्रोफेशनल से अपनी बीमारियों को लेकर चर्चा कर सकते हैं।स्वास्थ्य समस्याओं का पता लगाने के अलावा नियमित जांच-पड़ताल कई तरह से फायदेमंद हो सकती है।
यहां देखें उम्रानुसार कितने समय में हेल्थ चेकअप करवाना चाहिए
- उदाहरण के लिए बच्चो को लिए रूटीन चेकअप साल में एक बार करवाने की सलाह डॉक्टर देते हैं। डॉक्टरों को उनकी वृद्धि और विकास की निगरानी करने और किसी भी संभावित स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं की जल्द पहचान करने में मदद मिलती है।
- वयस्कों के लिए- चेक-अप आमतौर पर उनकी उम्र और पूरे स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। आम तौर पर, वयस्कों को हर एक से तीन साल में चेकअप करवाना चाहिए। उदाहरण के लिए, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, या हृदय रोग के पारिवारिक इतिहास वाले व्यक्तियों को चेक अप की जरूरत होती है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को रोकने के लिए अधिक बार चेक-अप की आवश्यकता हो सकती है।
- कुछ लोगों को अधिक बार चेक-अप की आवश्यकता हो सकती है, जैसे कि गर्भवती महिलाएं, जो आम तौर पर पहली और दूसरी तिमाही के दौरान महीने में एक बार और फिर तीसरी तिमाही में अधिक बार चेक-अप करवाती हैं। कुछ बुजुर्ग लोग जिन्हें कोई समस्या नहीं भी होती हैं उन्हें भी समय-समय पर डॉक्टर के पास जाकर ब्लड टेस्ट ब्लड प्रेशर इन तमाम चीजों को लेकर जांच करवानी चाहिए।
