लाइफस्टाइल

बदन पर मोगरे के फूल सजाकर महफिल लूट ले गईं आलिया भट्ट, सफेद साड़ी में लगीं चांद का टुकड़ा

आलिया भट्ट ने हाल ही में एक फंक्शन के लिए खास सफेद रंग की साड़ी में ड्रीमी लुक फ्लॉन्ट किया था। आलिया की साड़ी के साथ वाला ब्लाउज तो फूलों तो स्टाइलिंग काफी कमाल रही. देखें इस लुक की डिटेल्स।

Image

Alia Bhatt

आलिया भट्ट ने हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में अपनी साड़ी लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उनका यह अंदाज न सिर्फ बेहद खूबसूरत था, बल्कि मॉडर्न फैशन फ्युजन का शानदार उदाहरण भी था। उन्होंने वाइट रंग की साड़ी पहनी, जो ताजगी, एलिगेंस और क्लास का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती है। यह सॉफ्ट और सटल रंग इवेंट की लाइटिंग में और भी निखरकर सामने आया, जिससे उनका पूरा लुक बेहद आकर्षक लग रहा था। आलिया ने इस लुक के लिए डिजाइनर गौरव गुप्ता की साड़ी पहनी थी। उन्होने सफेद रंग की साटन साड़ी के साथ मोगरे के फूल के टैसल ड्रेप किए गुए थे।

आलिया भट्ट की मोगरा साड़ी

आलिया की साड़ी की ड्रेपिंग पारंपरिक स्टाइल से अलग थी। इसे एक स्ट्रक्चर्ड और क्लीन तरीके से स्टाइल किया गया था, जो उनके फिगर पर बिल्कुल परफेक्ट फिट बैठ रही थी। खास बात यह थी कि साड़ी को गाउन जैसा फिनिश दिया गया था, जो इसे रेड कार्पेट के लिए एकदम उपयुक्त बनाता है। इसके साथ जुड़ा ट्रेल इस आउटफिट में ग्रैंडनेस और ड्रामा जोड़ रहा था, जिससे यह लुक और भी खास बन गया।

आलिया भट्ट का ब्लाउज डिजाइन

इस साड़ी के साथ पहना गया ब्लाउज़ भी उतना ही खास था। आलिया ने पर्ल वर्क वाला स्लीवलेस और फिटेड डिजाइन ब्लाउज पहना था। जिसमें डीप नेकलाइन लुक को बोल्ड टच दे रही थी। ब्लाउज़ पर की गई डिटेलिंग बहुत ही सटल थी, लेकिन उसने पूरे आउटफिट में एक रिच टेक्सचर जोड़ दिया। इसका स्ट्रक्चर्ड कट साड़ी के फ्लोई फैब्रिक के साथ एक शानदार बैलेंस बनाता है।

आलिया भट्ट की साड़ी का स्टाइल

आलिया ने अपने इस लुक को ज्यादा एक्सेसरीज़ से ओवरलोड नहीं किया। उन्होंने केवल एक खूबसूरत चोकर नेकलेस पहना, जो लुक में हल्की सी चमक और एलिगेंस जोड़ता है। इसके अलावा उन्होंने बाकी ज्वेलरी को मिनिमल रखा, जिससे पूरा फोकस उनके आउटफिट पर ही बना रहा। उनका यह स्टाइल यह साबित करता है कि, आपके लुक में जितनी सादगी होती है लुक उतना ही उभरकर तो निखरकर सामने आता है।

Alia Bhatt

Alia Bhatt

मेकअप और हेयर: नैचुरल ग्लो

मेकअप की बात करें तो आलिया ने सॉफ्ट और नैचुरल लुक चुना। ग्लोइंग स्किन, न्यूड टोन मेकअप और हल्के एक्सप्रेशंस ने उनके पूरे लुक को और निखार दिया। हेयरस्टाइल भी सिंपल और एलिगेंट रखा गया, जिससे उनका ओवरऑल अपीयरेंस बहुत ग्रेसफुल लगा। आलिया अपने शॉर्ट हेयर्स को हल्का से सॉफ्ट वेवी कर्ल करके ही स्टाइल करना पसंद करती हैं। जो उनके हर लुक के साथ सूट भी करता है।

आलिया का फैशन सेंस

आलिया भट्ट का फैशन सेंस हमेशा से ही एक्सपेरिमेंटल और रिफाइंड रहा है। वह अपने हर लुक के जरिए कुछ नया ट्राई करती हैं और एक स्टेटमेंट देती हैं। उनका यह साड़ी लुक भी यही दिखाता है कि कैसे पारंपरिक भारतीय पहनावे को मॉडर्न ट्विस्ट देकर इंटरनेशनल लेवल का स्टाइल बनाया जा सकता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article