World Elder Abuse Awareness Day: बुजुर्गों के साथ गलत व्यवहार के ये शुरुआती संकेत अक्सर परिवार भी नहीं पहचान पाता

World Elder Abuse Awareness Day: बुजुर्गों के साथ होने वाले गलत व्यवहार के शुरुआती संकेत क्या होते हैं। जानिए परिवार किन बातों को अक्सर नजरअंदाज कर देता है और समय रहते इन्हें पहचानना क्यों जरूरी है।

World Elder Abuse Awareness Day: घर के बुजुर्ग सिर्फ परिवार के सदस्य नहीं होते, बल्कि पूरे परिवार का अनुभव और सहारा होते हैं। उन्होंने जिंदगी भर अपने बच्चों और परिवार के लिए मेहनत की होती है। लेकिन कई बार बढ़ती उम्र के साथ उन्हें सम्मान और देखभाल के बजाय उपेक्षा, ताने या गलत व्यवहार का सामना करना पड़ता है। चिंता की बात यह है कि ऐसे संकेत शुरुआत में बहुत छोटे और सामान्य लगते हैं, इसलिए परिवार के लोग भी उन्हें नजरअंदाज कर देते हैं।

World Elder Abuse Awareness Day

बुजुर्गों के साथ गलत व्यवहार कैसे होता है, संकेत समझें

हर साल 15 जून को विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को यह समझाना है कि बुजुर्गों के साथ होने वाला गलत व्यवहार सिर्फ मारपीट तक सीमित नहीं होता, बल्कि अनदेखी, अपमान, डराना या आर्थिक शोषण भी इसका हिस्सा हो सकता है। अगर शुरुआती संकेत (elder abuse signs hindi) रहते पहचान लिए जाएं, तो कई परेशानियों को रोका जा सकता है।

End of Feed