World Day Against Child Labour 2025 Quotes: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर समाज में फैलाएं जागरूकता, शेयर करें ये कोट्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 12, 2025, 06:31 AM IST

World Day Against Child Labour 2025 Quotes: आज बाल मजदूरी के खिलाफ वैश्विक स्तर पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour) मनाया जा रहा है। यहां दिए कोट्स को शेयर कर आप बाल मजदूरी के खिलाफ जागरूकता फैला सकते हैं।

World Day Against Child Labour 2025 Quotes: विश्व बाल श्रम निषेध दिवस (World Day Against Child Labour) हर साल 12 जून को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य बाल श्रम की व्यापकता और इसे खत्म करने के लिए आवश्यक तत्काल कार्रवाई की ओर वैश्विक ध्यान आकर्षित करना है। यह बच्चों के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के अवसर प्रदान करने पर जोर देता है। बाल श्रम एक गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन है जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और नैतिक विकास को बाधित करता है। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस की शुरुआत अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा वर्ष 2002 में की गई थी।

Untitled design (12)

2025 की थीम

विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 2025 की थीम है: "प्रगति स्पष्ट है, लेकिन अभी और काम करना बाकी है: आइये प्रयासों में तेजी लायें!" (Progress is clear, but there's more to do: let's speed up efforts!) यह थीम इस बात को मानती है कि बाल श्रम को कम करने में वैश्विक स्तर पर प्रगति हुई है, लेकिन साथ ही यह भी चेतावनी देती है कि अभी भी लाखों बच्चे बाल श्रम में फंसे हुए हैं और इस दिशा में प्रयासों को तेज करने की तत्काल आवश्यकता है। ऐसे में जब आज विश्व बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जा रहा है तो यहां दिए गए कोट्स को शेयर कर आप भी समाज में बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता फैला सकते हैं।

End of Feed