Aids day wishes quotes in hindi: हर दिन सुरक्षा दिन.. एड्स से लड़ने और विश्व भर में जागरुकता फैलाने हेतु, हर साल 1 दिसंबर के दिन विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। साल 1988 में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा एड्स के प्रति सबको शिक्षित करने एवं एड्स पीड़ितों को हौसला प्रदान करने के उद्देश्य से एड्स दिवस मनाया जाने लगा था। हालांकि 2017 में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इसे हर साल 1 दिसंबर को मनाने की घोषणा की थी। एड्स जैसी खतरनाक बीमारी को हराने के लिए आप भी अपना योगदान दे सकते हैं। देखें एड्स डे के लिए यादगार बधाई संदेश, जिन्हें पढ़ हर कोई सतर्क हो जाएगा।
World aids day wishes in hindi hiv aids day quotes poster hindi shayari aids awareness
Aids Day wishes, quotes, messages in Hindi
1. सुरक्षित रहो, जागरूक रहो - एड्स दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाएं।
2. एड्स से बचाव में हम सभी मिलकर शक्तिशाली हैं – एड्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
3. आज, हम एक साथ हैं, एड्स को परास्त करने के लिए संघर्ष करते हैं।
4. भ्रांतियां मिटा दो जमाने से,
एड्स नहीं फैलता है साथ खाने से।
5. एड्स है एक जानलेवा बीमारी,
इसको खत्म करना है, हम सबकी जिम्मेदारी
6. एड्स से बचाव का आसान विकल्प,
आज ही लें, सुरक्षित यौन संबंध का संकल्प
7. जो सुरक्षा से दोस्ती तोड़ेगा,
वो एक दिन इस दुनिया को बहुत दर्द के साथ छोड़ेगा..
8. न ही साथ रहने से फैलेगा, और न ही छूने से फैलेगा..
एड्स तो बस तुम्हारी असावधानी से ही फैलेगा
9. साथ मिलकर आओ बनाएं विश्व को एड्स मुक्त..
10. एड्स हारेगा.. हम जीतेंगे
11. पार्टनर संग रहें वफादार, एड्स को दूर से ही बोले नमस्कार..
एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने और इस विश्व को एड्स मुक्त बनाने के लिए आपके द्वारा दिया गया ये छोटा सा योगदान बहुत ही बड़ी किरदार निभा सकता है। इसलिए अपने अपनों को इस बीमारी के बारे में जरूर बताएं और किसी निर्दोष को भयानक बीमारी के खतरे से बचाएं।
