Malai Face Pack For Skin: सर्दियों में स्किन काफी ज्यादा रूखी और बेजान नजर आती है। ऐसे में इस सीजन में आपको अपनी स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत है। अगर आप चाहते हैं कि सर्दियों में आपकी स्किन सॉफ्ट बनी रहे तो मलाई आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकती है। मलाई में मौजूद गुण आपकी स्किन को सॉफ्ट बनाए रख सकते हैं। इसके साथ ही इससे आपकी स्किन गहराई से मॉइस्चराइज हो सकती है। आइए जानते हैं सर्दियों में स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए कैसे लगाएं मलाई?
मलाई से चेहरे पर लाएं ग्लो
मक्खन जैसी स्किन के लिए कैसे लगाएं मलाई?
सर्दियों में रोजाना चेहरे पर मलाई लगाने से आपकी स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट हो सकती है। आइए जानते हैं कैसे करें इस्तेमाल
मलाई और शहद का करें इस्तेमाल
सर्दियों में स्किन को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए मलाई और मक्खन का मिश्रण चेहरे पर लगाएं। यह आपकी स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। इससे आपकी स्किन गहराई से मॉइस्चराइज होती है, जिससे चेहरे पर गजब का निखार आ सकता है। इस फेस मास्क को लगाने के लिए 1 चम्मच मलाई में 1 चम्मच शहद मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं। अब करीब 20 मिनट तक इसे छोड़ दें। बाद में गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन सॉफ्ट होगी।
हल्दी और मलाई लगाएं चेहरे पर
सर्दियों में मलाई लगाने से आपकी स्किन पर निखार आता है। रूखी और बेजान स्किन के लिए हल्दी और मलाई का मिश्रण लगाएं। इसके लिए 1 चम्मच मलाई में 1 चुटकी हल्दी मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें। इससे निखार आएगा।
चेहरे पर लगाएं मलाई और बेसन
चेहरे पर मलाई और बेसन लगाने से आपके स्किन की टोनिंग अच्छी होती है। साथ ही यह स्किन को एक्सफोलिएट कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच मलाई लें। इसमें 1 चम्मच बेसन मिक्स करके इसे चेहरे पर लगाकर 5 मिनट तक रगड़ें। इससे डेड स्किन सेल्स हट जाती है। साथ ही स्किन का रूखापन भी कम हो सकता है।
(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)
