Winter Home Decor: सर्दियों में कर्टेन्स में करें ये छोटा सा बदलाव, घर हमेशा रहेगा वॉर्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 26, 2022, 10:52 PM IST

Winter Home Decor: सर्दी के मौसम में हर कोई अपने घर को गर्म रखना चाहता है। जिसके लिए हम हीटर लगवाते हैं। लेकिन उससे भी घर गर्म नहीं रह पाता। जिसका कारण है घर के कर्टेन। इसलिए आपको सर्दी का मौसम आते ही कर्टेन चेंज कर लेने चाहिए। इससे आपका घर गर्म रहेगा और अच्छा भी दिखेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • घर के मेकओवर के लिए बेस्ट हैं ये पर्दे
  • सर्दियों के मौसम में बदलें अपने घर के पर्दे
  • डार्क कलर के कर्टेन सर्दियों में रहते हैं अच्छे

Winter Home Decor: मौसम बदलते ही हर कोई अपने घर के डेकोर में फेरबदल करता है। खासकर सर्दियों के मौसम में। इस मौसम में लोग ऐसे बदलाव करना पसंद करते हैं जिससे उनका घर गर्म रहे और ठंड अंदर ना आ पाए। जिसके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है कर्टेन। आप सर्दी के मौसम में मोटे कर्टेन का इस्तेमाल कर अपने घर को वॉर्म रख सकते हैं। इसके अलावा तरह-तरह की वैरायटी के कर्टेन भी अपने घर के मेकओवर के लिए ट्राई कर सकते हैं। चलिए जानते हैं सर्दी के लिए कैसे कर्टेन आप घर पर लगा सकते हैं।

winter home decor.

सर्दियों में घर को दें कर्टेन से हॉट लुक।

थर्मल कर्टेन का करें इस्तेमाल

थर्मल कर्टेन की कलेक्शन अगर आप सर्च कर रहे हैं तो ये आपको ऑनलाइन और ऑफलाइन हर जगह आसानी से मिल जाएंगे। ये सर्दी के मौसम के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें एक साथ कई लेयर का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके कारण आप इसे उन जगहों पर लगा सकते हैं जहां से ठंडी हवा आती है। ये हवा को रोकेगा और आपके घर को गर्म रखेगा। इसमें कई तरह के कलर और डिजाइन आप अपने घर की दीवारों के हिसाब से सेलेक्ट कर सकते हैं जैसे- लाइनिंग डिजाइन, प्लेन डिजाइन, डबल कलर डिजाइन। हर एक डिजाइन काफी अच्छा लगेगा।

End of Feed