नवंबर-दिसंबर में लगाएं ये 8 पौधे, कम खर्च में रंग-बिरंगे फूलों से खिल उठेगी बालकनी

Winter Flower Plants : नवंबर और दिसंबर के महीने में सर्दी के आते ही कुछ फूल भी खिलने लगते हैं। आप इनको अपनी बालकनी में भी लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे पौधे कौन से हैं।

Winter Flower Plants : सर्दियों का मौसम आते ही हर कोई चाहता है कि उसके घर की बालकनी, छत या छोटा सा गार्डन रंग-बिरंगे फूलों से सजा रहे। इसके लिए जरूरी नहीं कि आप महंगे पौधे खरीदें या बड़े गमलों पर ज्यादा पैसे खर्च करें। नवंबर और दिसंबर में कई ऐसे मौसमी फूल लगाए जा सकते हैं, जो कम कीमत में नर्सरी पर मिल जाते हैं और बीज से भी आसानी से उगाए जा सकते हैं। खास बात यह है कि इनमें से कुछ पौधों को छोटे गमलों में भी लगाया जा सकता है।

_सर्दियों में बालकनी में कौन से फूलों के पौधे लगाएं

सर्दियों में बालकनी में कौन से फूलों के पौधे लगाएं

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दियों के दौरान गेंदा, कैलेंडुला, एलिसम, फ्लॉक्स, डायन्थस और पेटुनिया जैसे फूल अच्छे रहते हैं। अगर आप कम बजट में अपना गार्डन तैयार करना चाहते हैं, तो बड़े गमलों में तैयार पौधे खरीदने के बजाय छोटी सीडलिंग या बीज खरीदें। आइए जानते हैं नवंबर और दिसंबर में लगाए जाने वाले 8 सस्ते फूलों के पौधों के बारे में।

End of Feed