Easy stretching exercise ठंड में वॉक और एक्सरसाइज हुआ मुश्किल, घर में करें कुछ आसान से स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2022, 06:44 AM IST

सर्दियों के मौसम में एक्सरसाइज और वॉक पर जाना मुश्किल लगता है। एक्टिव नहीं रहने के कारण जोड़ों और मांसपेशियों में अकड़न की परेशानी होने लगती है। ऐसे में आप घर पर ही कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर रह सकते हैं। स्किपिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग और सीढ़ियों का उपयोग आपको एक्टिव रखने में मददगार साबित होगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • आलस के कारण फिटनेस हो जाती है खराब
  • आसान उपाय अपना कर भी रह सकते हैं एक्टिव
  • एक्टिव रहने से सर्दी भी सताएगी कम

Winter Exercise Benefits: ठंड के मौसम लोग अक्सर वॉक या एक्सरसाइज करने में आलस करने लगते हैं। जबकि खानपान में भारी और गरिष्ठ चीजों की मात्रा बढ़ जाती है। इससे लोगों का वजन बढ़ने लगता है और फिटनेस खराब हो जाती है। एक्टिव नहीं रहने के कारण सर्दी भी अधिक लगती है। इसके साथ ही जोड़ों और मांसपेशियों में अकड़न की परेशानी होने लगती है। इस मौसम में लापरवाही बीमारियों और परेशानियों को न्यौता दे सकती है। इम्यून सिस्टम सामान्य के मुकाबले कुछ कमजोर होता है, जिसके कारण सीजनल फ्लू आसानी से चपेट में ले सकता है। भले ही सुबह की ठंडी हवाएं आपको वॉक पर जाने से रोक रही हो पर आप घर पर ही कुछ स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर रह आप फिट एंड फाइन रह सकते हैं। सबसे पहले वार्म अप करना न भूलें। इससे बॉडी में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है और शरीर एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाता है और अलग-अलग मूवमेंट करने में परेशानी नहीं होगी।

easy stretching exercise.

स्किपिंग, माउंटेन क्लाइंबिंग और सीढ़ियों का उपयोग रखेगा एक्टिव

स्किपिंग रखेगी फिट

स्किपिंग घर पर आसानी से की जा सकती है। अपनी सुविधा और रूटीन के अनुसार समय तय कर लें। शुरुआत सौ बार कूदने से करें। धीरे-धीरे इसकी संख्या बढाएं। बस ध्यान रहे कि भरे पेट यह एक्सरसाइज न करें। यह रनिंग की जरूरत पूरा कर सकती है। अगर आपका वजन सौ किलो के आस पास है तो भी आपको इससे बचना चाहिए।

End of Feed