नाम में क्या रखा है- जीवन के कई गहरे सबक सिखाता है शेक्सपियर का ये एक कोट

William Shakespeare Quote: यह मशहूर कोट शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक ‘रोमियो एंड जूलियट’ के दूसरे एक्ट के दूसरे सीन में इस्तेमाल हुआ था। नाटक की रचना 1595-1596 के आसपास हुई थी। इस प्ले के मुताबिक जूलियट कैपुलेट परिवार की बेटी है, जो मोंटेग्यू परिवार के रोमियो से प्रेम करती है। दोनों परिवारों के बीच सदियों पुरानी दुश्मनी है।

William Shakespeare Motivational Quote: विलियम शेक्सपियर का मशहूर कोट है– नाम में क्या रखा है? जिसे हम गुलाब कहते हैं, वह किसी और नाम से भी उतना ही सुगंधित रहेगा (What's in a name? That which we call a rose, by any other name would smell as sweet)। यह कोट सदियों से लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। अकसर लोगों को हम ये कहते सुनते ही हैं कि आखिर नाम में क्या रखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शेक्सपियर ने ये बात कब और क्यों कही थी? क्या है इस एक कोट के पीछे का भाव और इंसान के जीवन में इसका महत्व?

Shakespeare

नाम में क्या रखा है: विलियम शेक्सपियर (Photo: AI Image)

शेक्सपियर ने कब कहा कि 'नाम में क्या रखा है'

यह मशहूर कोट शेक्सपियर के प्रसिद्ध नाटक ‘रोमियो एंड जूलियट’ के दूसरे एक्ट के दूसरे सीन में इस्तेमाल हुआ था। नाटक की रचना 1595-1596 के आसपास हुई थी। इस प्ले के मुताबिक जूलियट कैपुलेट परिवार की बेटी है, जो मोंटेग्यू परिवार के रोमियो से प्रेम करती है। दोनों परिवारों के बीच सदियों पुरानी दुश्मनी है। बालकनी पर खड़ी जूलियट अपने मन की बात कहती है कि अगर रोमियो का नाम कुछ और होता तो क्या फर्क पड़ता? नाम तो सिर्फ एक लेबल है, व्यक्ति की असली पहचान उसकी आत्मा और गुणों में है।

End of Feed