Wildflowering Dating: दोस्ती से थोड़ा ज्यादा, रिलेशनशिप से थोड़ा पहले… Gen Z के इस नए रिश्ते को क्या नाम दें

Wildflowering Dating क्या है, जानिए Gen Z में क्यों बढ़ रहा है बिना किसी label के रिश्ते को स्वाभाविक गति से आगे बढ़ाने का यह नया चलन और यह Situationship से कितना अलग है।

Wildflowering Dating: एक मुलाकात हुई। फिर दूसरी। अब दोनों लगभग रोज बात करते हैं। कभी साथ कॉफी पीने निकल जाते हैं तो कभी घंटों शहर की सड़कों पर घूमते हैं। एक-दूसरे की पसंद याद है। आवाज सुनकर समझ जाते हैं कि आज मन ठीक नहीं। लेकिन अभी लवर्स का टैग नहीं लगा है। वैसे रिश्ता हल्का-फुल्का भी नहीं है मगर भविष्य के वादे भी नहीं हुए हैं।

wildflowering

धीरे-धीरे इस रिश्ते को आगे बढ़ाना है, नए प्यार का ये तरीका पुराना है

दोस्त पूछते हैं कि आखिर तुम दोनों के बीच चल क्या रहा है? तो उनके पास इसका कोई तय जवाब भी नहीं है। वे बस इतना जानते हैं कि एक-दूसरे का साथ अच्छा लग रहा है और अभी इस रिश्ते को किसी खांचे में रखने के बजाय टाइम देना चाहते हैं।

End of Feed