Psychology: क्यों बार-बार चीजें भूल जाता है इंसान, क्या कहता है डेली लाइफ में भूलने का मनोविज्ञान

मनोविज्ञान कहता है कि कई बार भूलने की वजह हमारी याददाश्त नहीं, हमारा ध्यान या अटेंशन होता है। होता ये है कि इंसानी दिमाग कैमरे की तरह हर चीज रिकॉर्ड नहीं करता।

कई बार होता है कि हम घर से निकले, कुछ दूर चले और फिर अचानक याद आया कि मोबाइल तो घर पर ही रह गया। ऑफिस पहुंचे तो पता चला कि लैपटॉप का चार्जर भूल आए हैं। किसी दोस्त का जन्मदिन याद था, लेकिन शुभकामनाएं देना भूल गए। किसी का नाम जुबान पर आकर भी याद नहीं आया। अगर आपके साथ भी ऐसा अक्सर होता है, तो जरूरी नहीं कि आपकी याददाश्त कमजोर हो रही हो।

Memory loss Psychology

Psychology: क्या कहती है बार-बार चीजें भूल जाने की आदत (Photo: iStock)

क्या कहता है भूलने का मनोविज्ञान

मनोविज्ञान कहता है कि कई बार भूलने की वजह हमारी याददाश्त नहीं, हमारा ध्यान या अटेंशन होता है। होता ये है कि इंसानी दिमाग कैमरे की तरह हर चीज रिकॉर्ड नहीं करता। वह पहले तय करता है कि कौन सी जानकारी जरूरी है। उसी के बाद उसे अपनी मेमोरी में सेव करता है। अगर जानकारी ठीक से दर्ज ही नहीं हुई, तो बाद में उसे याद करना भी मुश्किल होगा। यही वजह है कि बहुत से लोग चाबी हाथ में लेकर पूरे घर में चाबी ढूंढ़ते रहते हैं।

End of Feed